{"_id":"61351fbf8ebc3ef147304736","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2724243127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः पीएम मोदी के कार्यक्रम में एक लाख लोगों के बैठाने के साथ पांच हेलीपैड का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः पीएम मोदी के कार्यक्रम में एक लाख लोगों के बैठाने के साथ पांच हेलीपैड का इंतजाम
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 14 सितंबर को हो सकता है, जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा है। लोधा ब्लॉक के अंतर्गत नादरोई गांव में प्रस्तावित राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की भूमि पर ही पीएम-सीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें लगभग एक लाख लोगों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। यहां वीवीआईपी मूवमेंट के सुरक्षा प्रोटोकाल के तहत पांच हेलीपैड बन रहे हैं।
पीडब्ल्यूडी की टीम के साथ मुजफ्फरनगर का गांधी टेंट हाउस व्यवस्थाएं कर रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्रोटोकाल अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने सोमवार को इस संबंध में कलक्ट्रेट में संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है, जिसमें अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा होगी। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण भी सोमवार को जिले के निरीक्षण पर रहेंगे। वह कलक्ट्रेट में होने वाली बैठक में शामिल हो सकते हैं।
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन संजीव पुष्कर ने बताया कि पीएम मोदी की सुरक्षा के प्रोटोकाल के तहत तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। पीएम के साथ तीन बड़े हेलीकाप्टर आते हैं। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के संभावित आगमन को लेकर दो हेलीपैड अलग से बनाए जा रहे हैं। इन सभी का निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मुजफ्फरनगर का गांधी टेंट हाउस यहां पर जर्मन हैंगर पंडालों में एक लाख लोगों के बैठने का इंतजाम कर रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी का आगमन विधानसभा चुनाव 2022 के मोड में जा रहे जिले में चर्चा के केंद्र में आ रहा है। पीएम यहां पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय, यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अलीगढ़, धनीपुर मिनी एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट नगर, हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में नवनिर्मित 660 मेगावाट की नई यूनिट, अटल आवासीय विद्यालय सहित कुछ बड़ी योजनाओं का शिलान्यास और कुछ का लोकार्पण कर सकते है।