फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ का नाम बदलने की कोशिशों का विरोध

Wed, 18 Aug 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
अलीगढ़ का नाम बदलने की कोशिशों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यह शहर की पहचान के साथ छेड़खानी करने की कोशिश है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना ने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वर्षों से अलीगढ़ की एक पहचान हिंदुस्तान में गंगा जमुना तहजीब के नाम पर होती है।
विज्ञापन

अलीगढ़ गोपालदास नीरज, शहरयार जैसे लोगों ने जन्म लिया है। रविंद्र जैन जैसे संगीतकारों ने विश्व भर अलीगढ़ का नाम रोशन किया है। लेकिन प्रदेश के अंदर खिसकते जनाधार से भाजपा के नेता घबरा गए हैं और इसलिए अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करना चाहते हैं।
विज्ञापन

युवा रालोद के प्रदेश महासचिव राजा ने कहा कि भाजपा की सरकार झूठे सपने दिखा कर मनमानी हरकतें कर रही है। शिक्षा, रोजगार, महंगाई व कानून व्यवस्था का मखौल बना रही है। अलीगढ़ का नाम बदल कर हरिगढ़ करने की शुरुआत किसी चरणों का अगला कदम है। एक जिले का नाम बदलने में काफी बजट खर्च होता है। यह सीधे तौर पर जनता के पैसे की बर्बादी है। इस बजट में हम अपने जिले की सड़कों की स्थिति सुधार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed