फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः घर के दरवाजे पर लूट की कोशिश में शिक्षिका को गोली मारी, घायल

Sat, 14 Aug 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की महावीर पार्क कॉलोनी में शुक्रवार सुबह-सुबह घर से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जाने को निकलीं शिक्षिका को लूट के इरादे से गोली मार दी गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से महिला जख्मी हुई हैं, जिन्हें दीनदयाल अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

महावीर पार्क की इंदिरा गुप्ता राजकीय कन्या इंटर कालेज में शिक्षिका हैं। वे रोजाना की तरह सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं और दरवाजे पर कार लेकर ड्राइवर तैयार खड़ा था। जैसे ही उन्होंने कार में पिछले हिस्से में चढ़ने के लिए खिड़की खोली, तभी पीछे से आए स्कूटी सवार दो बदमाशों में से एक ने उनके हाथ में लगा बैग छीनने का प्रयास किया, जबकि दूसरा कुछ दूरी पर स्कूटी लेकर खड़ा रहा। इस पर इंदिरा गुप्ता ने शोर मचाकर बैग बचाने का प्रयास किया। इसी बीच बदमाश को लगा कि कहीं वह शोर के चलते घिर न जाए। इस पर बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान गोली उनके पैर में जा लगी। इस दौरान आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को आता देख बदमाश तमंचा लहराते हुए स्कूटी पर सवार होकर मैरिस रोड की ओर भाग गए। खबर पर पहुंची पुलिस ने तत्काल महिला को दीनदयाल अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में महिला की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार सीसीटीवी में साफ हुआ और महिला ने भी यह बात बताई है कि जो बदमाश उनके पास आया था, उसने पहचान छिपाने के लिए मास्क पहन रखा था, जबकि स्कूटी पर सवार बदमाश का चेहरा खुला था। दोनों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed