फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

तीसरा सोमवार : बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 10 Aug 2021 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
अचलेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करते श्रद्घालु। - फोटो : CITY OFFICE
सावन के तीसरे सोमवार पर शहर के शिवालयों में जलाभिषेक को लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। खेरेश्वर मंदिर और अचलेश्वर मंदिर में भीड़ को संभालने के लिए कतारें लगवाई गईं। शिवालयों में शाम को भोलेनाथ का भव्य शृंगार कर आरती उतारी गई।
विज्ञापन

शहर के खेरेश्वर, अचलेश्वर और मंगलेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचने लगे। खेरेश्वर और अचलेश्वर मंदिर में भीड़ को संभालने के लिए कतारें लगवाई गईं। अधिकांश मंदिरों में यजमानों ने आचार्यों के सानिध्य में रुद्राभिषेक किया। शाम को भोलेनाथ का भव्य श्रंगार कर दर्शन कराए गए। अचलताल स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर में हरि गोस्वामी ने बाबा का भव्य शृंगार कर शाम को दर्शन कराए। जयगंज स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में आचार्य गोपाल कृष्ण शास्त्री व राजू पंडित ने श्रद्धालुओं से रुद्राभिषेक संपन्न कराया। यहां मंदिर परिसर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। शाम को आठ बजे महाआरती हुई। यहां अंकित वार्ष्णेय, मिलिंद वार्ष्णेय, भरत वार्ष्णेय, दीपांशु, राहुल पंडित, राजुल वर्मा आदि मौजूद रहे। स्वर्ण जयंती नगर स्थित प्रेमेश्वर महादेव मंदिर में भी दिनभर रुद्राभिषेक के कार्यक्रम हुए। इसके अलावा भूतेश्वर मंदिर, पीली कोठी में राज राजेश्वर महादेव मंदिर, नागेश्वर मंदिर, लाल मंदिर, चिंताहरण महादेव मंदिर, शांतिपुरम स्थित राधा माधव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी। वहीं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए यातायात और पुलिसकर्मियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed