फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः लेखपालों की कमी से जूझते जिले में क्षेत्रवार तबादले की तैयारी

Mon, 09 Aug 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
दस साल से अधिक समय सेे एक ही तहसील और तीन साल से अधिक समय से एक ही क्षेत्र में जमे लेखपालों का डाटा शासन द्वारा तलब किए जाने के बाद जिला प्रशासन स्तर से लेखपालों की सूची तैयार कराने का काम शुरू कर दिया गया है। इस सूची के हिसाब से आगामी समय में लेखपालों के तबादले की रूपरेखा तैयार होगी। हालांकि जिले में ऐसे लेखपालों की संख्या शून्य है, जो दस साल से एक ही तहसील में जमे हैं। मगर, एक ही क्षेत्र में सालों से जमे लेखपालों की भरमार है। दूसरी ओर जिला प्रशासन के सामने लेखपालों की कमी भी समस्या बनी हुई है। शासन ने जिले में पदों के सापेक्ष भी लेखपाल तैनात नहीं किए हैं। जिसके चलते लेखपालों का क्षेत्र बदलना जिला प्रशासन के लिए मुसीबत भरा काम साबित होने वाला है, क्योंकि वर्तमान में 25 फीसदी लेखपाल ऐसे हैं, जो दो से तीन क्षेत्र का काम संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 326 लेखपाल पद हैं। इनके सापेक्ष 232 लेखपाल तैनात हैं। पिछले दो जुलाई को तत्कालीन डीएम ने नौ ऐसे लेखपालों का तबादला भी कर दिया था, जो एक ही तहसील में दस साल का कार्यकाल पूरा कर चुके थे। मगर, क्षेत्रवार लेखपालों का तबादला नहीं किया जा सका है। अब शासन के निर्देश मिलने के बाद प्रशासन असमंजस में आ गया है। लेखपालों में भी खलबली मच गई है। दरअसल, शासन का मानना हैै कि एक ही तहसील और क्षेत्र में जमे होने के चलते लेखपाल भ्रष्टाचार को बढ़ाने के साथ ही एक पक्षीय कार्य भी करने में लग जाते हैं। ऐसे में नियमित तबादला करके इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन

326 लेखपाल पद जिले में सृजित
232 लेखपाल जिले में तैनात
09 लेखपालों ने का तहसीलों में दस वर्ष पूरा होने पर 2 जुलाई को किया तबादला।
- लेखपालों के द्वारा किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्य
स्वामित्व योजना के तहत गांव की आबादी का सर्वे
प्रमाण पत्रों की रिपोर्ट देना
दाखिल-खारिज की रिपोर्ट देना
प्रधानमंत्री सम्मान निधि के आवेदनों की जांच
विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों का जमीनी स्तर पर निस्तारण
खतौनी निर्माण एवं कृषकवार अंश निर्धारण
खसरा ऑनलाइन करने का काम
चुनाव संबंधी कार्य
कोरोना की निगरानी समिति के साथ कार्य
लेखपालों की कमी को लेकर संघ नाराज
उप्र लेखपाल संघ की अलीगढ़ शाखा के जिला मंत्री ध्यानप्रकाश तिवारी नेे बताया कि शासन को कई बार पत्राचार किया जा चुका है। इसके बाद भी जिले में लेखपालों की पदों के सापेक्ष तैनाती नहीं की जा रही है। जिले में 25 फीसदी से अधिक लेखपाल दो से तीन क्षेत्र संभाल रहे हैं। इस ओर शासन और प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। अगर, पदों के सापेक्ष तैनाती नहीं होती है तो जल्द ही इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed