फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः शहरवासियों के लिए सस्ते में मकान लेने का मौका

Fri, 06 Aug 2021 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
अगर आप अपना आवास खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास बहुत अच्छा मौका है। अपनी आय बढ़ाने एवं प्राधिकरण के फ्लैटों को आम लोगों की पहुंच में लाने के लिये अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने स्वर्ण जयंती नगर विस्तार योजना में फ्लैटों की दरों में पांच से लेकर नौ लाख तक की कमी की है। यही नहीं पांच अन्य आवासीय परियोजनाओं को पुरानी दरों पर एक बार फिर बेचने की तैयारी कर ली है। इसके पंजीकरण एक अगस्त से आरंभ हो गये। प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर किए जा रहे पंजीकरण 31 दिसंबर 2021 तक चलेंगे। अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि प्राधिकरण संपत्ति जहां है और जैसी है स्कीम के आधार पर सभी परियोजनाओं के 237 फ्लैटों की बिक्री करेगा। रिक्त संपत्ति का विवरण प्राधिकरण की साइट पर देखा जा सकता है। पंजीकरण भी आन लाइन ही होंगे।
विज्ञापन

यह है परियोजनाओं का ब्यौरा
1. स्वर्ण जयंती नगर विस्तार योजना
-एचआईजी डुप्लैक्स-55.60 लाख, 13 फ्लैट
-एचआईजी सिंगल-62.70 लाख, 02 फ्लैट
-एमआईजी डी/एस-भूतल-23.55 लाख, प्रथम तल-20.25 लाख, 21 फ्लैट
-एलआईजी/मिनी एमआईजी डी/एस-19.80 लाख, एक भवन
2. आगरा रोड विकास नगर योजना
-ईडब्लूएस डी/एस-भूतल-7.35 लाख, प्रथम तल-5.62 लाख, 64 फ्लैट
3. बृज विहार योजना
-एलआईजी डी/एस-भूतल-9.85 लाख, प्रथम तल-7.75 लाख, 04 फ्लैट
-ईडब्लूएस डी/एस-भूतल-4.70 लाख, एक फ्लैट
4. पला रोड कांशीराम नगर योजना
-ईडब्लूएस डी/एस-भूतल-7.50 लाख, प्रथम तल-6.30 लाख, 17 फ्लैट
5. जीटी रोड ऐलमपुर योजना
-ईडब्लूएस तीन मंजिले भवन-भूतल-7.37 लाख, प्रथम तल-649500 रुपये, द्वितीय तल-671500 रुपये
6.खैर बाईपास रोड शांति निकेतन कालोनी
-एलआईजी डी/एस-भूतल-10.30 लाख, प्रथम तल-8.10 लाख, 04 फ्लैट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed