फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः पीएसी के पास जलभराव, गड्ढों में गिर रहे लोग

Sat, 31 Jul 2021 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
पीएसी के पास रामघाट रोड पर जलभराव। - फोटो : CITY OFFICE
शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बरकरार है। रामघाट रोड पर पीएसी के पास पेट्रोल पंप के सामने सबसे अधिक परेशानी है। दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। तालानगरी के उद्यमियों की परेशानी बढ़ गई है। नवागत जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या का समाधान कराने का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन

यूं तो बारिश से पूरे शहर के नागरिक परेशान है। मुख्य मार्ग रामघाट रोड पर पीएसी के समीप पेट्रोल पंप के पास जलभराव एवं गड्ढे से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। रोज लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। महिलाएं एवं बच्चे भी चोटिल हो रहे हैं। सांसद एवं विधायक के आश्वासन कोरे साबित हो रहे हैं। तालानगरी के उद्यमियों की परेशानी भी बढ़ गई हैं। रोज आने-जाने वाले लोगों का उस रास्ते से गुजरने की बात सोचकर कलेजा कांप जाता है। तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के महासचिव सुनील दत्ता ने बताया कि नवागत जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या का समाधान कराने का आग्रह करेंगे। जलभराव से काफी नुकसान हो रहा है। इसके अतिरिक्त दीवानी कचहरी, भुजपुरा, शाहजमाल, कांशीराम आवास, मौलाना आजाद नगर एवं सर सैयद नगर की कई गलियों में जलभराव है। कामाख्या मंदिर और उसके आसपास के लोगों की परेशानी सातवें आसमान पर है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त का कहना है कि जलभराव से निजात दिलाने के लिए पंपिंग स्टेशन पूरी क्षमता से चल रहे हैं। पीडब्लूडी विभाग के एक्सईएन एके शर्मा ने बताया कि शासन के पास करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। अभी तक बजट मंजूर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में मरीजों की भीड़
जलभराव एवं गंदगी के कारण काफी संख्या में लोग बीमार भी हो रहे हैं। सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी हुई है। कांग्रेस नेता आगा युनूस खान का कहना है कि जलभराव एवं गंदगी से काफी संख्या में बच्चे बीमार हो रहे हैं। जल जनित बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed