फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया मिशन उत्तर प्रदेश का एलान

Wed, 28 Jul 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने तथा एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन को आठ माह पूरे होने के उपलक्ष्य में संयुक्त किसान मोर्चा ने मिशन उत्तर प्रदेश का एलान कर दिया है। मिशन की शुरूआत पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में महारैली से होगी। इसके पश्चात सभी मंडल मुख्यालयों पर महापंचायतें होंगी।
विज्ञापन

इसकी घोषणा मंगलवार को संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने तस्वीर महल पर हुई प्रेस वार्ता में की। भाकियू नेता चौ.नवाब सिंह ने कहा कि मिशन का उद्देश्य पंजाब और हरियाणा की तरह उत्तर प्रदेश में भी आंदोलन को तेज करना होगा। साथ ही विपक्ष में बैठे उन सांसदों का उनके क्षेत्र में विरोध हो, जिन्होंने संसद में किसानों का पक्ष नहीं रखा। नेताओं ने आह्वान किया है कि उत्तर प्रदेश में सभी टोल प्लाजा को फ्री किया जाए। किसानों से अपील की कि अडानी और अंबानी के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर विरोध प्रदर्शन करें तथा बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के कार्यक्रमों का विरोध और बहिष्कार किया जाए। पूरे प्रदेश में बैठकों, यात्राओं और रैलियों का सिलसिला शुरू हो रहा है। अलीगढ़ में संघर्षरत संगठन हर गांव किसान आंदोलन का किला बनाएंगे। मिशन उत्तर प्रदेश का आगाज 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान रैली से होगा। इस रैली में देशभर के किसान भाग लेंगे। अलीगढ़ में भी मंडल स्तर की विशाल किसान रैली का आयोजन होगा।
विज्ञापन

इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा के सूरजपाल उपाध्याय, किसान सभा अजय भवन के मंडल सेन, बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के रमेशचंद्र विद्रोही, भारतीय किसान यूनियन अंबावता के विनोद सिंह, भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के विनोद चौहान, किसान मजदूर संगठन के भूपेंद्र सिंह व मोर्चा संयोजक शशिकांत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed