{"_id":"60fdb6fa8ebc3e586d32c387","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2690224156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः भट्ठा कारोबारी के बंद मकान से 30 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः भट्ठा कारोबारी के बंद मकान से 30 लाख की चोरी
ज्ञान सरोवर में भट्ठा कारोबारी के यहां चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की प्रोफेसर कालोनी में शनिवार रात चोरों ने ईंट भट्ठा कारोबारी के बंद मकान को निशाना बनाकर 30 लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात की खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना उस समय हुई, जब दंपती मेंहदीपुर बालाजी दर्शन करने गए थे। तभी पीछे से चोरों ने घर को निशाना बनाया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
ज्ञान सरोवर से सटी पुलिस चौकी के सामने की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी दिलीप अग्रवाल पुत्र रामअवतार गर्ग का कौड़ियागंज में ईंट भट्ठा है। शुक्रवार को वे पत्नी ममता के साथ मेंहदीपुर बालाजी दर्शन करने गए थे। बेटा काव्य और बेटी आशी रह गए, जो रात में पास में ही राज अपार्टमेंट में मामा के घर सोने गए। किसी समय रात में चोर घर में दीवार फांदकर घुस गए और पांच लाख की नकदी और 25 लाख के जेवर आदि लेकर फरार हो गए। रविवार दोपहर बेटा अपने घर पहुंचा तो सामान बिखरा देख सबसे पहले मामा और फिर पापा को फोन पर जानकारी दी। शोरशराबे पर वहां भीड़ जमा हो गई। खबर पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। दोपहर में दिलीप भी अलीगढ़ के लिए चल दिए थे। पुलिस जांच में यह जरूर साफ हुआ कि चोर घर की अलमारी में रखी लाइसेंसी पिस्टल व मैगजीन छोड़ गए, जबकि सीसीटीवी की डीवीआर साथ ले गए हैं। क्वार्सी पुलिस के अनुसार आसपास के सीसीटीवी की मदद बदमाशों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।