फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः वृहद पौधरोपण की होगी उच्चस्तरीय जांच

Wed, 21 Jul 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
जिले में हुए पौधरोपण की उच्चस्तरीय जांच होगी। पूर्व में हुए कागजी पौधरोपण एवं पौधरोपण के नाम पर करोड़ों के घोटालों के चलते शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। बरसात बाद लखनऊ से दो सदस्यीय टीम जिले में जांच करने आएगी। यह टीम पौधरोपण की रेंडम समीक्षा करेगी और पौधरोपण वाले स्थानों पर सत्यापन करेगी।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2021-22 में 36.64 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें से करीब छह लाख तो बाकी अन्य विभागों को लगाने हैं। चार जुलाई को पूरे प्रदेश में एक साथ हुए वृहद पौधरोपण अभियान के दौरान जिले में एक ही दिन में करीब 30 लाख पौधे लगाये गये थे। इसके बाद से अब तक छह लाख पौधे और लगा दिये गए हैं। वन संरक्षक अदिति शर्मा ने बताया कि बरसात बाद समूचे मंडल में लगे 1.05 करोड़ पौधों के रोपण का सत्यापन होगा। इसमें सरकारी रिकार्ड से मिलान कर देखा जाएगा कि कितने पौधे रोपे गये और उनकी क्या स्थिति है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शासन स्तर से पौधरोपण की हकीकत पता करने के लिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश हुए हैं। जांच के लिये शासन स्तर से टीम अलीगढ़ आएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2017 से 2019 के बीच हुआ था करोड़ों का घोटाला
अलीगढ़। जिले में वर्ष 2017 से 2019 के मध्य पौधरोपण में करीब 27 करोड़ का घोटाला हुआ था। अकेले वर्ष 2019 में 3.99 करोड़ का घोटाला सामने आया था। कागजों में हुए पौधरोपण की जांच के लिये अर्थिक अपराध शाखा की टीम अलीगढ़ आई थी और उसने रेंजवार जांच की थी। तत्कालीन डीएफओ समेत कई अन्य बड़े अफसरों आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed