{"_id":"60f1df0a8ebc3eed41718582","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali268300820","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद : इस बार सोशल मीडिया पर भी सज रही बकरे की मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद : इस बार सोशल मीडिया पर भी सज रही बकरे की मंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद को लेकर शहर में कई जगह भले ही मंडियां सज गई हों, लेकिन कोरोना काल को देखते हुए इस बार सोशल मीडिया पर भी बकरे की खूब बिक्री हो रही है। बकरे की खरीद-फरोख्त के लिए कुछ लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं हैं, जिस पर बकरे का फोटो, उसका वजन, उसकी खासियत और अन्य विवरण दर्ज कर दिया जाता है। दिए गए नंबर पर खरीदने वाले संपर्क कर लेते हैं। इस तरह सोशल मीडिया बकरीद के मौके पर बकरे की खरीद-फरोख्त का एक माध्यम उभर कर आया है।
ऊपर कोट के रहने वाले समाजसेवी गुलजार अहमद कहते हैं कि महामारी ने लोगों की जीवन शैली और खरीद-फरोख्त के चरण में बहुत बदलाव किया है। यही बदलाव इस बार बकरीद पर बकरे की खरीद-फरोख्त में भी देखने को मिल रहा है। कुछ लोग हैं जो मंडियों में जाना नहीं चाहते। वह सोशल मीडिया के माध्यम से पहले जानकारी जुटा लेना चाहते हैं। पसंद आने पर वह अपना आर्डर भी बुक कर सकते हैं।
गुलजार अहमद कहते हैं कि हालांकि इस बार बकरे की जगह लोग सामूहिक रूप से बड़े जानवर की कुर्बानी करने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। क्योंकि बकरे की कीमत ही 10 हजार रुपये से शुरू होती है और इसके बाद बकरे की गुणवत्ता और वजन के मुताबिक ऊपर होती रहती है।
विज्ञापन
दो लाख रुपये का बकरा बना आकर्षण का केंद्र
अलीगढ़। शाहजमाल में शुक्रवार को बकरों की मंडी लगी थी। इसमें एक बकरा आकर्षण का केंद्र रहा। इस बकरे के मालिक बीवी की सराय के रहने वाले अनीस ने इसकी कीमत 2 लाख रुपये तक मांग ली। लोग भी इस बकरे के बारे में जानकारी जुटाते रहे। इस बकरे की फोटो सोशल मीडिया पर भी डाली गई है। जिससे यह चर्चा का विषय बना हुआ है।