{"_id":"60ec8c808ebc3e335b143361","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali267947997","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में पति सहित सास, ससुर व देवर नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में पति सहित सास, ससुर व देवर नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बन्नादेवी के मोहल्ला अशोक नगर में दहेज उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें पति सहित सास, ससुर, देवर आदि को नामजद किया गया है।
अशोक नगर की रहने वाली संध्या बत्रा ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसकी शादी दिसंबर 2011 में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रहने वाले विक्रम बत्रा से हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी क्षमता के मुताबिक दहेज भी दिया था।
लेकिन इसके बाद भी उसके ससुराल वाले किए गए सामान और दहेज से संतुष्ट नहीं थे। इसके चलते उसके उत्पीड़न का दौर शुरू हो गया। ससुराल वालों ने उससे 20 लाख रुपये की मांग कर डाली जो कि उसके मायके वाले पूरा करने में समर्थ नहीं थे। आरोप है कि इसके चलते ही संध्या बत्रा को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। थाना बन्नादेवी के प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि संध्या बत्रा ने जो मुकदमा दर्ज करवाया है उसमें अपने पति विक्रम बत्रा, ससुर अशोक बत्रा, सास चंचल बत्रा, देवर चिराग बत्रा और ननद पूजा ग्रोवर को नामजद किया है। मामले की जांच की जा रही है।