फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अब कोरोना टेस्ट कराने वाले को आधार नंबर दर्ज कराना अनिवार्य

Sat, 15 Aug 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
दीनदयाल अस्पताल के तीन डाटा आपरेटरों द्वारा एक कोरोना संदिग्ध के मूल नाम, पते और मोबाइल नंबर में गड़बड़ी करने का मामला खुलने के बाद जिला प्रशासन ने अब सैंपलिंग के समय आधार कार्ड क्रमांक दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया है। अगर, किसी व्यक्ति के पास आधार कार्ड नहीं है तो वह अपना डीएल, वोटर आईडी कार्ड या अन्य कोई ऐसा सरकारी दस्तावेज, जिसमें पता व नाम अंकित हो उसे दे सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने यह निर्देश जारी किया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने प्राइमरी कंटेक्ट की ट्रेसिंग को लेकर भी जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग और कोरोना कंट्रोल रूम को निर्देश दिए कि हर हाल में संक्रमित मरीजों के संपर्क वालों का टेस्ट कराया जाएगा। वर्तमान में जिले में 70 फीसदी मरीज प्राइमरी कंटेक्ट वाले ही सामने आ रहे हैं। इन लोगों से अन्य में संक्रमण फैलने से रोकना ही प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed