फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 14 more corona infected, including tehsil officer's wife and daughter

अलीगढ़ : तहसील अफसर की पत्नी और बेटी सहित 14 और कोरोना संक्रमित

Wed, 17 Jun 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 14 more corona infected, including tehsil officer's wife and daughter
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
जिले में कोरोना संक्रमण ने मंगलवार को भी दहशत फैलाई है। जिले में कुल 14 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें तहसील अफसर की पत्नी और बेटी भी शामिल हैं। देर रात रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के बीच खलबली मच गई। संक्रमित मरीजों को कोविड हॉस्पिटलों में भेजने की तैयारी चल रही थी। परिजनों को होम क्वारंटीन किया जा रहा था। इस तरह जनपद में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 323 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार तहसील स्तरीय अधिकारी की 35 वर्षीय पत्नी व 8 वर्षीय पुत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वहीं, कनवरीगंज का 32 वर्षीय युवक भी संक्रमित है। यह रिपिट कारोबारी का पड़ोसी है। रिपिट कारोबारी के परिवार के सात सदस्य पहले से संक्रमित हैं और परिवार के मुखिया की तीन दिन पहले मृत्यु हो चुकी है। आगरा रोड के सराय वृंदावन का 23 वर्षीय युवक, सासनीगेट के आवास विकास का 48 वर्षीय व्यक्ति व उसी परिवार की 32 वर्षीय महिला, रामघाट रोड का 39 वर्षीय युवक, सिद्धार्थनगर की 27 वर्षीय महिला, 63 वर्षीय बुजुर्ग, दो-दो वर्ष की दो बालिका भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जेल रोड का 36 वर्षीय युवक, खैर के सिखरवार मोहल्ला की 35 वर्षीय महिला और खैर तहसील के पिसावा क्षेत्र के गांव प्रेमपुर का 35 वर्षीय युवक भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को हॉस्पिटल भेजने एवं परिजनों को क्वारंटीन करने की कार्यवाही चल रही है। एरिया को सील कर नगर निगम द्वारा सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेपी नोएडा में भर्ती है खैर की महिला
खैर। खैर में ओबीसी बैंक के निकट रहने वाली महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। खैर कस्बा में कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। जिस पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर पुलिस अलीगढ़ बस स्टैंड के पास दुकानों को बंद करा दिया। कुछ व्यापारियों ने दुकानें बंद करने पर एतराज जताया, परंतु पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी तो वे मान गए। रविवार को महिला व उसके पति को खांसी बुखार जुकाम की शिकायत पर जेपी हॉस्पिटल गए थे। वहां जांच में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह कस्बे में पांच लोग पॉजिटिव हो गए हैं। एसडीएम अंजुम बी ने बताया कि छह कोरोना संक्रमित पाये जाने पर इलाके को हॉट स्पॉट घोषित किया जायेगा।
-कोरोना मीटर--
- 323 मरीज अब तक पाए गए जिले में(इनमें कुछ मरीज अन्य शहरों में संक्रमित घोषित हुए हैं)
- 21 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत(जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी, दिल्ली में मौत)
- 153 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
- 140 के करीब सक्रिय मरीज अभी हैं शेष
ये संक्रमित मिले मरीज
1- 36 वर्षीय व्यक्ति निवासी जेल रोड।
2- 27 वर्षीय युवती निवासी अंबेडकर नगर (सिद्धार्थ नगर)।
3- 63 वर्षीय व्यक्ति निवासी अंबेडकर नगर (सिद्धार्थ नगर)।
4- 02 वर्षीय बालिका निवासी अंबेडकर नगर (सिद्धार्थ नगर)।
5- 02 वर्षीय बालिका निवासी अंबेडकर नगर (सिद्धार्थ नगर)।
6-35 वर्षीय महिला निवासी सिखरवार खैर।
7-32 वर्षीय व्यक्ति निवासी कनवरीगंज देहलीगेट।
8-35 वर्षीय व्यक्ति निवासी प्रेमपुर पिसावा खैर।
09-39 वर्षीय व्यक्ति निवासी रामघाट रोड।
10-48 वर्षीय व्यक्ति निवासी आवास विकास आगरा रोड।
11-32 वर्षीय महिला निवासी आवास विकास आगरा रोड।
12-35 वर्षीय महिला (तहसील स्तरीय अधिकारी की पत्नी)।
13-08 वर्षीय बालिका (तहसील स्तरीय अधिकारी की बेटी)।
14-23 वर्षीय युवक निवासी सराय वृंदावन आगरा रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed