{"_id":"5eb5ac3e8ebc3e90807fd9c6","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali233220570","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार सिस्टमः जिला अस्पताल में भर्ती बेसहारा बुजुर्ग सड़क पर पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार सिस्टमः जिला अस्पताल में भर्ती बेसहारा बुजुर्ग सड़क पर पड़ा मिला
विज्ञापन
रेलवे रोड में सड़क पर पड़ा बेसहारा बुजुर्ग।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारा सिस्टम मानसिक रूप से बीमार एक बुजुर्ग को भी नहीं संभाल पा रहा है। इससे लॉकडाउन की हमारी तमाम तैयारियों पर प्रश्रचिन्ह लगना स्वाभाविक है। मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग रात्रि में 9 बजे के आसपास रेलवे रोड स्थित तांगा स्टैंड के पास सड? पर पड़ा हुआ मिला है।
आपको बता दे कि यह वहीं बुजुर्ग है जो 29 अप्रैल को मलखान सिंह जिला अस्पताल में कूड़े के ढेर पर पड़ा मिला था और इसको लेकर मानव उपकार संस्था एवं अस्पताल के अधीक्षक के बीच नोकझोंक तक हुई थी। मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए थे। जांच कब और किसने की तथा कौन दोषी पाया गया, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। हैरान करने वाली बात यह है कि आज वहीं बुजुर्ग मलखान सिंह अस्पताल के वार्ड 4 के बदले रेलवे रोड तांगा स्टैंड के पास सड़क पर पड़ा मिला। वह वहां कैसे पहुंचा किसी को जानकारी नहीं। स्थानीय युवक हर्षद हिंदू की नजर पड़ी तो उसने डीएम को संबोधित कर फेसबुक लाइव कर दिया। पुलिस को फोन कर सूचना दी।
इस युवक ने उस दिन भी डीएम को संबोधित कर फेसबुक लाइव किया था। उसके बाद प्रशासन को जानकारी हुई थी। हर्षद हिंदू का कहना है कि बेसहारा बुजुर्ग का नाम अतर सिंह है और वह डिबाई के रहने वाले हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन ने बताया कि बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार है। मनोचिकित्सक उन्हें देख रहे हैं। वह अस्पताल के वार्ड 4 में भर्ती हैं। यहां से निकल कर कैसे चले गए, इसका पता लगाया जा रहा है। सूचना के बाद अस्पताल के कर्मचारियों को बुजुर्गं को लाने के लिए भेज दिया गया है।