{"_id":"5eac47958ebc3e907664ad4e","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali232654410","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनीपुर मंडी की भीड़ से संक्रमण फैलने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनीपुर मंडी की भीड़ से संक्रमण फैलने की आशंका
विज्ञापन
धनीपुर मंडी में सुबह में लगने वाली भीड़ से पूरे शहर में कोरोना वायरस फैलने का खतरा है। यह आशंका मंडी के समीप स्थित विकास लोक कॉलोनी के हेमंत कुमार ने जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन को आगाह कर इस पर ध्यान देने का आग्रह किया है।
हेमंत का कहना है कि धनीपुर मंडी में शहर एवं दूसरे शहरों से सब्जी एवं अनाज विक्रेता आते हैं। सुबह 6 से 10 बजे तक यहां ऐसी भीड़ होती है जैसे सर्कस में होता है। भीड़ के कारण आवागमन भी अवरुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि मंडी में शारीरिक दूरी के नियम का पालन कराना जरूरी है।
लोक कॉलोनी में कूड़ेदान की व्यवस्था कराने की मांग
हेमंत कुमार ने नगर निगम से लोक कॉलोनी में कूड़ेदान की व्यवस्था कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके घर के आगे लोग बीस साल से कूड़ा कचरा डाल रहे हैं। भूख के कारण जानवर विचरण करते हैं। वह काफी गंदगी कर देते हैं। नगर निगम से कूड़ेदान की व्यवस्था करने का आग्रह कर चुका है। मुख्यमंत्री एप पर भी समस्या भेजी थी, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ।