फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

गेहूं खरीद केंद्रों पर मंडलायुक्त को मिली कई खामियां

Fri, 17 Apr 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
गेहूं खरीद केन्द्रों का भ्रमण कर गेहूं खरीद का जायजा लेते कमिश्नर गौरी शंकर प्रियदर्शी। - फोटो : CITY OFFICE
मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने धनीपुर मंडी और बिनुपुर सिहौर में बने गेहूं खरीद केंद्र का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। जिसमें कई खामियां मौके पर मिलीं। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने पाया कि गेहूं ला रहे किसानों की फर्द की एसडीएम की लॉग इन आइडी से मिलान नहीं हो पा रहा है। जिससे किसानों को गेहूं बेचने में असुविधा हो रही है। इस पर सभी जिलाधिकारियों से इस संबंध में एसडीएम से वार्ता कर व्यवस्था कराने को कहा गया है। मंडलायुक्त ने कहा है कि इसमें देरी न करें, नहीं तो किसानों की खरीद नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

गेहूं बेचने के लिए किसानों को आनॅलाइन पंजीकरण कराने में सर्वर के ठीक से काम नहीं करने से भी परेशानी हो रही है। सर्वर आपरेट कराने वाले अधिकारियों को इसको दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। हर हाल में किसानों को भुगतान में 72 घंटे के अंदर उनके खातों में भेजने के निर्देश का अक्षरश: अमल कराने का निर्देश दिया गया है। धनीपुर मंडी में पानी पीने की व्यवस्था ठीक नही मिली। यहां एक घड़े में ठंडा पानी तो था, लेकिन उसको निकाल कर पीने के लिए कोई इंतजाम नहीं मिला। इधर, जनसेवा केंद्रों के माध्यम से किसानों को फर्द निकालने, फर्द की फोटोकॉपी निकालने, नवीन पंजीकरण कराने की सेवाएं देने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में दिखा कि बिनुपुर सिहौर में भोजपुर जनसेवा केंद्र संचालक ने किसानों को उक्त सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। इसी को देख कर मंडलायुक्त ने इसी तर्ज पर मंडल में भी ऐसी सेवाएं लागू कराने पर जोर दिया। क्रय केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में लेबर नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मंडलायुक्त ने कहा है कि लेबर की व्यवस्था कराई जाए। जिससे किसानों को गेहूं उतारने में असुविधा न हो। मंडलायुक्त के निरीक्षण में साथ रहे जिला सूचना अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मौके पर ही आरोग्य जन सेतु एप डाउनलोड कराया तो मास्क वितरण भी किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की ताकीद भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed