फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : सरे बाजार बाइक मिस्त्री की चाकू से गोदकर हत्या

Thu, 23 Jun 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
इमरान । फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
बुधवार की दोपहर करीब एक बजे शहर के सासनी गेट क्षेत्र के भुजपुरा मुल्लापाड़ा में सरे बाजार बाइक मिस्त्री की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। महज मोपेड सही करने से जुड़े विवाद में की गई इस हत्या के दौरान बाइक मिस्त्री को बचाने की कोशिश में उसके पिता व मां के साथ भी मारपीट की गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हरकत में आई पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके दो आरोपी बेटे फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

तीन भाइयों में सबसे बड़े 22 वर्षीय इमरान पुत्र जलालुद्दीन बाइक मिस्त्री थे। घर के बाहर ही उनकी दुकान है। छोटे भाई समीर के अनुसार मोहल्ले के ही रियाज की मोपेड कुछ समय पहले ही इमरान ने सही की थी। उस समय रियाज को बताया गया था कि मोपेड का कारबोरेटर खराब है। उसे डलवा लो, लेकिन उसने सिर्फ इंजन में काम कराया था। बुधवार को अपनी मोपेड लेकर रियाज फिर दुकान पर आया और यह कहते हुए अभद्रता करने लगा कि इसमें कैसा काम किया है। तीन हजार रुपये बेवजह ठग लिए। फिर बंद हो गई है। इस पर इमरान ने कारबोरेटर खराब होने की बात दोहराई। कहा कि उस समय सिर्फ प्लग डाला था। उसी समय अगर कारबोरेटर पड़ जाता तो यह समस्या न आती। इसी विवाद में रियाज आक्रामक हो गया और गाली देने लगा। इमरान ने विरोध किया तो वह गुस्से में अपने घर चला गया और वहां से अपनी पत्नी व दोनों बेटों संग हाथ में चाकू लेकर लौटा। आते ही अपने बेटे अरमान आदि के साथ उसने इमरान पर चाकुओं से हमला कर दिया। शरीर में एक-एक कर चाकुओं के कई प्रहार किए।
विज्ञापन

इस दौरान बीच-बचाव कर रहे उनके पिता पिता जलालुद्दीन व मां अफसाना को भी पीटा। चीखपुकार व अफरा-तफरी के बीच हमलावर इमरान को जख्मी कर भाग गए। तत्काल घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस सूचना पर सासनी गेट व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के पिता की तहरीर पर रियाज, उसकी पत्नी बानो, बेटे अरमान व सलमान को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इधर, पुलिस ने तत्काल रियाज व बानो को गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव वापस घर पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के इस पार कोतवाली, उस पार सासनी गेट
इस घटनास्थल को लेकर शुरुआत में शोर मचा कि घटना कोतवाली क्षेत्र में हुई है। मगर पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद साफ हुआ कि भुजपुरा का आबादी क्षेत्र सड़क के उस पार कोतवाली क्षेत्र में है, जबकि बाजार वाला हिस्सा सड़क के इस पार सासनी गेट क्षेत्र में है। इसी क्षेत्र में घटनास्थल और मृत इमरान की दुकान व मकान हैं। इसके बाद सासनी गेट में मुकदमा दर्ज करना तय किया गया।
पत्नी व दो बच्चों को छोड़कर गया इमरान
मृतक इमरान घर का सबसे बड़ा होने के साथ विवाहित भी था। वह अपनी पत्नी राबिया, पांच साल की बेटी अलीमा व बेटे अलीम समेत पूरे परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
कोख और सिर में गंभीर घाव, खून बहने से मौत
पोस्टमार्टम में इमरान के शरीर में पीठ में दो, कोख व सिर में दो घाव पाए गए हैं। डॉक्टरों की ओर राय व्यक्त की गई है कि कोख व सिर में अधिक खून बहने से इमरान की मौत हुई है। साथ में यह भी उजागर हुआ है कि मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।

-घटना आपसी झगड़े का परिणाम है। मुकदमे के आधार पर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दो बेटे फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।-अशोक कुमार सिंह, सीओ प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed