फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inflation on marriage lounge catering decoration items more costly dance on band have to spent more money

सात फेरों पर महंगाई की मार: लॉन्ज-कैटरिंग से लेकर सजावट का सामान हुआ महंगा, बैंड पर थिरकने के लिए अब और जेब करनी होगी ढीली, जानें शहर का हाल

Mon, 04 Apr 2022 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो राजा तिवारी, अलीगढ़
राजा तिवारी, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 04 Apr 2022 01:09 AM IST
सार

लॉज स्वामियों का कहना है कि डीजल के दामों में इजाफा होने से उनका बजट गड़बड़ा गया है। मजबूरन उन्हें लॉज के दाम बढ़ाने पड़ेंगे। अमूमन एक बड़े लॉज में प्रतिदिन एक समारोह में 500 लीटर डीजल की खपत होती है।

विज्ञापन
Inflation on marriage lounge catering decoration items more costly dance on band have to spent more money
marriage - फोटो : iStock

विस्तार

19 अप्रैल से सहालग शुरू हो रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी के कारण माल भाड़ा बढ़ने से बाजार में महंगाई है। लॉज से लेकर कैटरिंग और सजावट का सामान भी महंगा हो चला है। इनमें करीब 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है या फिर रेट बढ़ाने की तैयारी चल रही है। कैटरिंग वालों ने थाली मंहगी कर दी है, जो थाली पहले 400 रुपये की थी, वह अब 550 रुपये की हो गई है।
विज्ञापन


लॉज स्वामियों का कहना है कि डीजल के दामों में इजाफा होने से उनका बजट गड़बड़ा गया है। मजबूरन उन्हें लॉज के दाम बढ़ाने पड़ेंगे। अमूमन एक बड़े लॉज में प्रतिदिन एक समारोह में 500 लीटर डीजल की खपत होती है। ऐसे में लॉज स्वामियों को बुकिंग पर नुकसान हो रहा है। फिलहाल अभी पुराने रेट पर ही बुकिंग हो रही है। ऐसा ही हाल डेकोरेशन वालों का है। फूलों के दाम पर तेजी आने से वह भी परेशान हैं। साधारण बैंड बाजा के लिए पहले 25 हजार रुपये देने होते थे, जो अब 31 हजार से कम नहीं है।
विज्ञापन


अप्रैल से लेकर जुलाई तक कुल 36 शुभ मुहूर्त
श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा के अनुसार अप्रैल में 19, 20, 21, 22, 23, 24, 27 तारीख में कुल सात शुभ मुहूर्त हैं। मई में 12, जून में 12 व जुलाई में 5 शुभ मुहूर्त हैं। अप्रैल से जुलाई तक कुल 36 शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद नवंबर में सहालग शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके चलते लॉज की बुकिंग 15 से 20 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी। अप्रैल में सभी संचालकों की बैठक होनी है, जिसमें रेट तय किए जाएंगे। अभी पुराने दामों पर ही बुकिंग हो रही है। - संजय महरोत्रा, उपाध्यक्ष, यूपी टेंट एंड मैरिज हॉल एसोसिएशन।

महंगाई के दौर में मजदूरी पर भी पैसे बढ़ गए है। इसलिए बैंड की बुकिंग भी महंगी हो गई है। पहले 25 हजार में बैंड की बुकिंग हो जाती थी, लेकिन अब कम से कम 31 हजार में बुकिंग कर रहे हैं। अप्रैल व मई महीने में बारात की 40 बुकिंग है। - पवन गुप्ता, अध्यक्ष, अलीगढ़ बैंड एसोसिएशन

खाद्य तेलों व सामग्री पर जबरदस्त तेजी है। रोजाना इनके दामों में उथल पुथल हो रही है। दाल से लेकर घी हर चीज महंगी हो गई है। पहले जो थाली 400 की थी। उसके लिए अब ग्राहक को 550 रुपये देने होंगे। - विवेक प्रेमी, स्वामी प्रेमी कैटर्स


फूलों पर भी बढ़े दाम
20 से 40 रुपये किलो मिलने वाला गेंदे का फूल अब 60 से 80 रुपये किलो बिक रहा है। 150 रुपये किलो का गुलाब 250 तक पहुंच गया है। डेकोरेशन वाले फूल 1200 की जगह 1500 रुपये किलो बिक रहे हैं। -करन सैनी, फूल विक्रेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed