फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

बुलेट की रेस... 30 से 45 दिन

Tue, 10 Nov 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
रामघाट रोड कौडिया ऑटो सेल्स में गाड़ियां पसंद करते ग्रहक। - फोटो : CITY OFFICE
राजा तिवारी
विज्ञापन

धनतेरस व दीपावली का त्योहार सिर पर आ चुका है। वहीं त्योहारी सीजन के चलते स्टॉक भी खत्म हो गया है। पिछले सात दिनों से तो मोटरसाइकिल की डिलीवरी भी गड़बड़ा गई है। ऐसे में इस हफ्ते जिन लोगों ने बुकिंग करा रखी थी। उन्हें एक लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। जबकि अन्य कंपनियों की मोटरसाइकिल का पूरा स्टॉक है। दिन व दिन धनतेरस की बुकिंग भी बढ़ती जा रही है। जबकि आज यदि बुकिंग कराते हैं तो नए मॉडल 30 दिन और स्पेशल मॉडल बुलेट मोटरसाइकिल की डिलीवरी 45 दिन में होगी।
बता दें कि पूरी बुलेट का प्रोडक्शन चेन्नई में गड़बड़ा गया है। चेन्नई से प्रोडक्शन के बाद मोटरसाइकिल डिपो पहुंचाई जाती थी। यहां से डीलर बुलेट मंगाकर डिलीवरी करते थे, लेकिन त्योहारी सीजन ने मामला बिगाड़ दिया है। वर्तमान में आगरा डिपो में एक भी मोटरसाइकिल नहीं है। पिछले सात दिनों में कोडिया ऑटो सेल्स के शोरूम संचालक बुकिंग वाली बाइक मांग रहे हैं, लेकिन डिलीवरी को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि त्योहार पर कुछ एक ही बाइक अलीगढ़ आ पाएंगी। हालांकि तकरीबन 100 से 200 बाइकों की डिलीवरी का समय चल रहा है। इसके अलावा अन्य कंपनियों की बाइक बाजार में उपलब्ध हैं। डीलरों ने स्टॉक भी पूरा कर लिया है। बताया जा रहा है कि दिन व दिन बुकिंग में इजाफा हो रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार और अधिक संख्या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होगी।
विज्ञापन

बुलेट पाकर खुश हुए शुभ व मंजीत मलिक
बुलेट शोरूम पर ज्वैलर्स मंजीत मलिक व उनके बेटे शुभ मलिक को उनकी बुक की गई बाइक सोमवार को दी गई। यहां जब पता चला कि डिलीवरी को लेकर दिक्कत चल रही है तो शुभ मलिक ने कहा कि शुक्र है, हमें बाइक मिल गई। नहीं तो दीपावली पर मायूस होना पड़ता। मंजीत मलिक ने बताया कि 30 दिन पहले बुक कराई थी। अब प्रोडक्शन पर प्रभाव पड़ गया है। 20 दिनों में होने वाली डिलीवरी 30 दिन की हो गई है। आगे डिलीवरी की डेट भी बढ़ सकती है। त्योहार पर घर में नया वाहन लेकर जा रहे हैं। निश्चित ही यह वाहन जीवन में खुशियां लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग तो काफी मिल रही हैं, लेकिन कंपनी से बुलेट मोटरसाइकिल न आने की वजह से असमंजस की स्थिति है। सोमवार को डिलीवरी की वार्ता की। पता चला कि अभी प्रोडक्शन धीमा है। कोशिश रहेगी कि कम से कम 100 की संख्या में बाइक आ जाएं।

आयुर गर्ग, प्रोराइटर कोडिया ऑटो सेल्स
प्रतिदिन धनतेरस की बुकिंग में बढ़ोत्तरी हो रही है। एक्टिवा 6जी, होंडा शाइन, सीडी 110 काफी पसंद की जा रही हैं। पिछले साल के मुकाबले और अच्छा कारोबार का अनुमान है।
पुनीत कुमार गुप्ता, आरएस होंडा
पुष्य नक्षत्र से लोगों का आवागमन बढ़ा है। बुकिंग भी बढ़ने लगी है। स्प्लेंडर, डीलक्स, सुपर स्प्लेंडर की डिमांड अधिक है। धनतेरस पर बंपर बिक्री होगी।
विकास चौधरी, विकास ऑटो व्हील्स
धनतेरस को देखते हुए स्टॉक पूरा कर रखा है। धनतेरस के दिन अपाचे, जुपिटर, मोपेड और टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक की बिक्री होगी। जिसकी बुकिंग हो चुकी हैं।
वसीम अहमद, मैनेजर मल्होत्रा ऑटो सेल्स
दो पहिया वाहनों का स्टॉक पूरा है। नई पल्सर 125 की डिमांड अधिक है। धनतेरस की बिक्री पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ देगी।
शलभ मित्तल, शिवा ऑटोमोबाइल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed