फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

महावीर गंज में व्यापारियों ने खाद्य निरीक्षक को पीटा, एएसई छीनी

Thu, 07 Nov 2019 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
नगर आयुक्त व सीटीओ घटना की जानकारी करते हुए। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के देहली गेट थाना क्षेत्र के महावीर गंज बाजार में बुधवार को एक खाद्य निरीक्षक को प्रतिबंधित पॉलिथीन, प्लास्टिक और थर्माकोल की बिक्री पर एक व्यापारी का चालान करना भारी पड़ गया। बाजार के अन्य दुकानदारों ने उसे घेर लिया। फर्जी निरीक्षक बताते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं उस पर वसूली करने का आरोप लगाया। इधर, खाद्य निरीक्षक के साथ मारपीट और एएसई (सरकारी जुर्माना बुक) छीने जाने की सूचना पर नगर निगम के अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने निरीक्षक को पुलिस की हिरासत से छुड़वाया। इसके बाद खाद्य निरीक्षक की ओर से एक नामजद सहित 20 अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस देर रात कर मुकदमा दर्ज करने की औपचारिकताओं में लगी रही।
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि बताया कि शासन एवं नगर आयुक्त के निर्देश पर महावीर गंज में छापामारी की गई थी। वहां पहुंचकर व्यापारी राजीव कुमार पुत्र प्यारेलाल की दुकान पर छापा मारकर प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर जुर्माना लगाया गया। जुर्माना राशि जमा करने की बजाय व्यापारी ने बहसबाजी शुरू कर दी। अपने अन्य व्यापारी साथियों को बुला लिया। आरोप है कि उन्होंने हाथापाई कर दी। साथ ही सरकारी जुर्माना बुक छीन ली। इसके साथ ही फर्जी करार देते हुए थाना पुलिस बुला ली। इधर, व्यापारियों का आरोप है कि खाद्य निरीक्षक चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहा था। इंस्पेक्टर देहली गेट इंद्रेश कुमार के अनुसार तहरीर के आधार पर मारपीट, अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी स्टाफ के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बेहद निराशाजनक है कि नगर निगम के निरीक्षक के साथ ऐसा किया गया है। इस प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed