फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Muslim University students protest against CAA chants against PM and Cm

नागरिकता कानून के खिलाफ एएमयू में प्रदर्शन, बंद किए गए विश्वविद्यालय के गेट

Sat, 11 Jan 2020 04:11 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 11 Jan 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Aligarh Muslim University students protest against CAA chants against PM and Cm
बंद किया गया मेन गेट - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता कानून के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एक बार फिर आवाज उठी है। शनिवार को एएमयू के बाबे सैयद गेट पर छात्र-छात्राओं ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जंजीर मार्च निकाला। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। इसके साथ ही उन्होंने कुलपति व रजिस्ट्रार के खिलाफ भी नारेबाजी की और आजादी के नारे लगाए।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के माहौल को देखते हुए यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद फोर्स ने मेन गेट को एहतियान बंद कर दिया। मालूम हो कि नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी, एनपीआर और जेएनयू में हुई हिंसा के विरोध में शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छात्रों ने चैरिटी क्रिकेट मैच खेला और विरोध जताया था। 
विज्ञापन


इस दौरान अंपायर तक ने विरोध में बैनर उठा रखा था। मौच के बाद छात्रों ने अपील की कि अगर कोई बाथरूम में नहा भी रहा है तो वह भी सीएए और एनसीआर के विरोध का बैनर लगा कर नहाए। इस दौरान कहा गया कि टीम वीसी को इस मैच में खेलने की अनुमति नहीं है। छात्रों ने कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक हर स्तर पर विरोध होता रहेगा। चाहे क्रिकेट हो, कबड्डी हो, हॉकी हो या और कुछ और हो, प्रत्येक खेल के दौरान छात्रों का इन प्रावधानों के खिलाफ विरोध चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed