फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Muslim University

डीयू, जेएनयू और एएमयू में प्रवेश के लिए संयुक्त परीक्षा आयोजित करने पर विचार

Thu, 17 Jun 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Muslim University
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के साथ-साथ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए एक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट कराए जाने की सुगबुगाहट मिलते ही एएमयू परिसर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता के माध्यम से इस तरह का फैसला लिए जाने की बात कही है। जिसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करके ही इस विषय पर कुछ कहा जा सकता है। कहा जा रहा है कि शिक्षा मंत्रालय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सहित दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के लिए एक सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रहा है। यह परीक्षा मई में प्रस्तावित थी। लेकिन महामारी के चलते सरकार ने स्थगित कर दिया। अब इस परीक्षा के जुलाई और अगस्त में संचालित किए जाने की बात कही जा रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि अगर ऐसा होता है तो विश्वविद्यालय परिसर में उसका पुरजोर विरोध हो सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को शिक्षा मंत्रालय की ओर से कोई औपचारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दो वर्ष से इस प्रकार की परीक्षा आयोजित हो रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इस तरह का प्रावधान है, लेकिन वह अनिवार्य नहीं है। रही बात अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की तो उसके अल्पसंख्यक स्वरूप का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए कोई भी प्रावधान लागू नहीं हो सकता है। अगर शिक्षा मंत्रालय में इस संबंध में कोई प्रस्ताव दिया, पत्र भेजा तो उसको विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल में रखा जाएगा और जो भी उचित प्रति उतर होगा उससे शिक्षा मंत्रालय को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मुजीब उल्ला जुबेरी, परीक्षा नियंत्रक, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed