फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Molestation of village head's daughter, assault on protest

अलीगढ़ : ग्राम प्रधान की बेटी संग छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट

Fri, 18 Mar 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Molestation of village head's daughter, assault on protest
लोधा ब्लॉक के एक गांव के प्रधान की बेटी के साथ गांव के ही कुछ दबंगों ने छेड़खानी कर दी। आरोप है कि विरोध पर उसके व परिजनों के साथ मारपीट कर दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना पांच दिन पुरानी है।
विज्ञापन

पीड़ित गांव प्रधान के अनुसार उनकी गांव में ही मिठाई की दुकान है। 13 मार्च उनकी बेटी दुकान पर बैठी हुई थी। आरोप है कि तभी व्यापारिक व चुनावी रंजिश मानने वाले गांव के दबंग वहां आ गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बेटी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी और कपड़े फाड़ते हुए उसे बेइज्जत किया।
विज्ञापन

बचाने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट कर दी गई। आरोप है कि हमलावर दुकान के गल्ले में बिक्री की रखी रकम को लेकर भाग गए। आरोप है कि लोधा थाने में तहरीर भी दी गई, लेकिन पुलिस ने जांच का हवाला देकर व आरोपियों से सांठगांठ कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। सीओ गभाना विनीत सिकरवार ने बताया कि मामला जानकारी में आया है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed