फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Masons strangled to death, body thrown on highway

अलीगढ़ : राजमिस्त्री की गला घोंटकर हत्या, शव हाईवे पर फेंका

Tue, 21 Sep 2021 06:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Masons strangled to death, body thrown on highway
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र में अली नगर के पास हाईवे के सहारे शुक्रवार रात राजमिस्त्री की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उनका शव, बाइक व मोबाइल हाईवे के सहारे पड़ा मिला। हालांकि शुरुआत में पुलिस इसे दुर्घटना मानकर चल रही थी। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

डोरी नगर के राजमिस्त्री नीरज सिंह छह बेटी व एक बेटे के पिता थे। घर में पत्नी भी हैं। वे शुक्रवार शाम बाइक पर कहीं काम से जाने की कहकर निकले। रात तक न लौटने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पुलिस को रात करीब 12 बजे शव अली नगर के पास हाईवे के सहारे पड़ा मिला। पास में ही बाइक व मोबाइल पड़ा था।
विज्ञापन

रात में शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम केंद्र रखवा दिया गया। उस समय पुलिस ने इसे दुर्घटना से मौत माना। इधर, शनिवार सुबह परिजन थाने पहुंचे तो वहां से मिली जानकारी के बाद पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने शव की पहचान नीरज के शव के रूप में कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार किसी तरह की रंजिश से इंकार कर रहा है। पोस्टमार्टम पर मौजूद भतीजे मंजू सिंह ने बताया कि किसी का फोन आने पर वे घर से निकले थे। उनके गले व आंख के पास चोट के निशान हैं। किसी ने हत्या कर शव फेंका है। इधर, पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या होना उजागर हुआ है। वहीं गांधीपार्क पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

सिटी बस की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
महानगर के सासनीगेट क्षेत्र में आगरा रोड पर शनिवार सुबह सिटी बस सेवा की तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। सासनीगेट पुलिस के अनुसार एडीए कॉलोनी के 70 वर्षीय वृद्ध रोशनपाल सिंह सुबह साइकिल कहीं जा रहे थे। तभी आगरा रोड राठी हास्पिटल चौराहा पर सासनी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed