फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh man steals idols for his lover accepts when caught

अलीगढ़: प्रेमिका के ऊंचे शौक पूरे करने के लिए प्रेमी बन गया चोर, चुरा ली कीमती मूर्तियां

Sat, 23 Nov 2019 03:52 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 23 Nov 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
Aligarh man steals idols for his lover accepts when caught
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

अलीगढ़ के सासनी गेट थाना क्षेत्र की विवेक विहार कॉलोनी में स्थित एक मूर्ति ढलाई फैक्ट्री में बुधवार रात को हुई चोरी का पुलिस ने दो चोरों को दबोच कर खुलासा कर दिया है। दबोचे गए चोरों में से एक ने कबूला कि उसने अपनी प्रेमिका के ऊंचे शौक पूरे करने के लिए तीन साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। घटना में शामिल उसके दो साथी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी अभिषेक के मुताबिक कमल टाक पुत्र मोहनलाल निवासी नई बस्ती, सासनी गेट के विवेक विहार कॉलोनी में किराए के भवन में संचालित मूर्ति ढलाई कारखाने से बुधवार रात को पीतल चोरी हो गई थी। पुलिस तफ्तीश में इस वारदात को अंजाम देने के पीछे हर्ष उर्फ मन्नू, यश उर्फ मोंटू, निमेष कुमार और चंद्र विजय यादव का नाम सामने आया। 
विज्ञापन


इनमें से हर्ष और यश को गिरफ्तार कर लिया गया। हर्ष ने पूछताछ में बताया कि उसकी एक प्रेमिका है, जिसके खर्चे पूरे करने के लिए उसने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। चोरी से पहले मूर्ति ढलाई कारखाने की कई बार रेकी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारखाने से पीतल चोरी करने के बाद उसे सहारा रेजीडेंसी की पार्किंग में खड़ी एक खराब कार में छुपाया गया था। एसपी सिटी के मुताबिक निशानदेही पर सात कुंतल माल बरामद कर लिया गया है। हर्ष और यश को जेल भेज दिया है। वहीं, उनके साथी निमेष और चंद्र विजय यादव की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed