फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Mainpuri's Anamika was also appointed here, order for FIR now

अलीगढ़ : मैनपुरी की अनामिका यहां भी थी नियुक्त, अब मुकदमे के आदेश

Fri, 05 Jun 2020 08:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Mainpuri's Anamika was also appointed here, order for FIR now
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय। - फोटो : CITY OFFICE
यूपी के 25 जिलों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नौकरी कर तनख्वाह लेने वाली मैनपुरी निवासी अनामिका शुक्ला ने अलीगढ़ में भी जालसाजी की है। ज्वाइनिंग लेकर 95 हजार रुपये बतौर तनख्वाह उठाने वाली इस महिला के खिलाफ बीएसए ने मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और सीडीओ अनुनय झा के अनुमोदन पर संविदा भी समाप्त कर दी है। अब विभाग शिक्षिका से रिकवरी करने की तैयारी में जुटा हुआ है। अनामिका ने अक्तूबर 2019 में विद्यालय में ज्वाइनिंग की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि 25 जिलों में नौकरी करने और तनख्वाह लेने के आरोप में मैनपुरी निवासी अनामिका शुक्ला की जांच के लखनऊ स्तर से बीएसए को निर्देश मिले थे। अनामिका बिजौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विज्ञान शिक्षिका के पद पर नियुक्त थी। अनामिका ने बेसिक शिक्षा विभाग से 95 हजार रुपये की तनख्वाह भी उठाई है। बीएसए ने तनख्वाह पर रोक लगा दी थी। जांच के बाद बीएसए ने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और सीडीओ अनुनय झा के अनुमोदन पर संविदा समाप्त कर दी है। साथ ही मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी दिए हैं। वहीं, सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार अनामिका ने इतनी जगह नियुक्ति कैसे पा ली। साथ ही अपनी तनख्वाह भी जारी करवाती रही। ऐसे में उनको नियुक्ति देने और स्क्रूटनी करने वाले पटल के कार्य पर भी सवाल है। बीएसए ने बताया कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में हुई जांच, नोटिस तक नहीं लिया
अलीगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अनामिका की नियुक्ति और दस्तावेजों पर चल रही जांच के तहत नोटिस जारी किए गए थे। विभागीय सूत्रों ने बताया कि वह नोटिस लेने को तैयार नहीं हुई। यह कार्यवाही उस समय की है, जब लॉकडाउन चल रहा था। यही वजह है कि पांच जून को बीएसए ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। जांच अन्य जिलों में भी चल रही है।
वर्जन
- जांच में शिक्षिका की गलती सामने आई है। इसीलिए डीएम और सीडीओ के अनुमोदन के बाद संविदा समाप्त की गई है। अधीनस्थों को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द से जल्द विभाग निर्गत की गई तनख्वाह भी रिकवर करेगा। - डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed