{"_id":"60d57824e258002bd25ce153","slug":"aligarh-liquor-case-25-thousand-reward-anil-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ शराब कांड: 25 हजार का इनामी अनिल गिरफ्तार, अवैध माल बरामद, अब तक 77 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ शराब कांड: 25 हजार का इनामी अनिल गिरफ्तार, अवैध माल बरामद, अब तक 77 आरोपी गिरफ्तार
Fri, 25 Jun 2021 12:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:01 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर थाना डिबाई इलाके के ग्राम गालिवपुर में उसके मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब, शराब बनाने वाली साम्रगी व उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
इनामी अनिल गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शराब कांड में शुक्रवार सुबह पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने 25 हजार के इनामी व कालिया के साथी अनिल को पकड़ लिया है।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 25 हजार के ईनामी अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय नेम सिंह निवासी गालिवपुर थाना डिबाई जिला बुलंदशहर हाल पता म.नं. बी 12 न्यू कॉलोनी थाना एनआईटी फरीदाबाद (हरियाणा) को रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर थाना डिबाई इलाके के ग्राम गालिवपुर में उसके मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब, शराब बनाने वाली साम्रगी व उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
अनिल कुमार ने पूछताछ में शराब मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से अपना संबंध स्वीकार किया है। लगभग 12 वर्ष से अवैध शराब के धंधों में लिप्त रहा है।
आरोपी अनिल पहले में गुरुग्राम में पकड़ी गई अवैध शराब की फैक्टरी से अवैध, अपमिश्रित शराब लाकर पूर्व में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के ठेकों पर सप्लाई करता था। अब तक 77 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।