फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Lakhs stolen from LIC employee's house, tutor arrested

अलीगढ़ : एलआईसीकर्मी के घर लाखों की चोरी, ट्यूटर गिरफ्तार

Thu, 05 May 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Lakhs stolen from LIC employee's house, tutor arrested
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

क्वार्सी क्षेत्र की मान सरोवर कॉलोनी में एलआईसीकर्मी के मकान से मंगलवार को दिनदहाड़े लाखों रुपये की चोरी हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से पड़ोसी महिला ट्यूटर को गिरफ्तार किया है, जिससे चोरी गया पूरा माल बरामद हुआ है। उसने स्वीकार किया कि कर्ज चुकाने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया था।
मूल रूप से चित्रकूट के राजापुर महुआगां निवासी राजेश सिंह यहां एलआईसी में तैनात हैं। परिवार सहित मानसरोवर कॉलोनी में रहते हैं। मंगलवार सुबह वे खाटू श्याम के दर्शन करने गए थे, जबकि पत्नी घर पर अकेली थीं। शाम को जब वे दूध लेने गईं तो घर का ताला नहीं लगाया। इसी दौरान उनके घर से चोरी हो गई, जब वे दूध लेकर लौटीं तो घर का सामान बिखरा और जेवरात आदि गायब देख सन्न रह गईं। तत्काल उन्होंने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने सीसीटीवी आदि की मदद से पड़ोस की सूर्य सरोवर कॉलोनी की रहने वाली ट्यूटर शिल्पी मूल निवासी गोपालपुर हसायन, हाथरस को एलआईसीकर्मी के घर में घुसते और फिर बैग लेकर निकलते कैद पाया गया। इस पर शिल्पी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ हुई तो वह टूट गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिल्पी ने बताया कि वह एलआईसीकर्मी के घर उनकी पत्नी से मिलने गई थी। मगर घर खुला मिला और कोई नहीं था। इस पर उसकी नीयत बिगड़ गई और पलंग पर तकिये के नीचे रखी अलमारी की चाबी से ताला खोलकर करीब चार लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। शिल्पी के पास से पुलिस ने तीन मंगलसूत्र, तीन जोड़ी पाजेब, एक कमर पेटी, कानों के झाले, दो अंगूठी, 10 जोड़ी बिछुए, छह मोती, एक लॉकेट, दो कंगन, एक गले की जंजीर बरामद किए हैं। बुधवार को पुलिस ने शिल्पी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्जदारों से थी परेशान, इसलिए बिगड़ी नीयत
इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह के अनुसार, पूछताछ में शिल्पी ने स्वीकार किया कि उसके पिता की पिछले दिनों बीमारी से मौत हो गई थी। बीमारी में काफी पैसा खर्च हुआ, जिसका कर्ज भी हो गया। घर में वह अपनी मां व छोटे भाई संग किराये पर रहती है। खुद ट्यूशन पढ़ाती है, मगर अब कर्ज देने वाले तंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed