{"_id":"6195585963e6c808381cb652","slug":"aligarh-laborer-s-daughter-dies-in-car-collision-city-office-news-ali2784050142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कार की टक्कर से मजदूर की बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कार की टक्कर से मजदूर की बेटी की मौत
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में लालडिग्गी रोड पर मंगलवार रात कार की टक्कर से सड़क सहारे झुग्गियों में रहने वाली एक बच्ची की मौत हो गई। दुर्घटना के समय बच्ची झुग्गी से निकलकर लघुशंका के लिए जा रही थी, तभी कार की चपेट आ गई। दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लालडिग्गी पर झुग्गी में रहने वाले साबिर मजदूरी करते हैं। देर रात उनकी चार वर्षीय बेटी आसिबा झोंपड़ी से लघुशंका के लिए निकली थी। तभी अब्दुल्ला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। चालक कार लेकर फरार हो गया।
परिजन असिबा को लेकर जेएन मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीसीटीवी की मदद से कार का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। कार नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।