{"_id":"62ae23e8ba7aeb30371e203b","slug":"aligarh-kashmiri-students-protest-at-the-shatabdi-gate-of-amu-aligarh-news-ali294196953","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : एएमयू के शताब्दी द्वार पर कश्मीरी छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : एएमयू के शताब्दी द्वार पर कश्मीरी छात्रों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में पिछले दिनों कश्मीरी छात्र यावर अहमद के साथ लूट करने वाले युवकों की गिरफ्तारी न होने और यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कश्मीरी छात्रों ने शनिवार को शताब्दी द्वार पर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने एएमयू रजिस्ट्रार और प्रॉक्टर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। वहीं, मौलाना आजाद लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्रों को निकालने की कोशिश की गई।
शनिवार को कैंटीन से एकत्र होकर 15-20 कश्मीरी छात्र शताब्दी द्वार पर आ गए, जिन्होंने यूनिवर्सिटी सुरक्षा व्यवस्था में खामी होने की बात कही। इनका आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोताही का फायदा बाहरी व्यक्ति उठा रहे हैं। इससे जान का खतरा है। 14 जून की रात 12:15 बजे कश्मीर के पुलवामा निवासी यावर अहमद (एमटेक) अपने सुलेमान हॉल से लाइब्रेरी आ रहे थे, तभी स्कूटी सवार युवकों ने उनसे लैपटॉप व मोबाइल लूट लिया। यावर की तहरीर पर थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि जो आरोप छात्रों ने लगाया है, वह बेबुनियाद है, क्योंकि एक-दो घटनाओं से परिसर असुरक्षित नहीं हो जाता। वह गलत बयानबाजी कर रहे हैं। जो भी परिसर में पढ़ाई लिखाई का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वाले छात्रों को चिह्नित किया जा रहा है।