फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Jat leader Shashi Singh inducted into BCCL board of directors

अलीगढ़ : जाट नेता शशी सिंह बीसीसीएल निदेशक मंडल में शामिल

Sat, 06 Nov 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Jat leader Shashi Singh inducted into BCCL board of directors
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशी सिंह को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, (बीसीसीएल) धनबाद के निदेशक मंडल (स्वतंत्र निदेशक) में नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद उनको राज्यमंत्री का अधिकार मिल गया है। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। समर्थकों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

शशी सिंह जाट बहुल खैर विधानसभा क्षेत्र के टप्पल की दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। वर्तमान में वह भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। 2014 में लोकसभा चुनाव के समय वह भाजपा की संयोजक थीं। शशी सिंह काफी समय से भाजपा से जुड़ी है।
विज्ञापन

उनके पति सत्येंद्र पाल सिंह भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं, जबकि पुत्र प्रेमेंद्रपाल सिंह भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। 2009-10 में टप्पल क्षेत्र में हुए किसान आंदोलन के दौरान वह बेहद सक्रिय थीं। बीसीसीएल के स्वतंत्र निदेशक मंडल में शामिल होने से शशी सिंह को राज्यमंत्री की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में सरकारी आवास के साथ ही दो सुरक्षाकर्मी, संपूर्ण देश में यात्रा व आवासीय सुविधा और एक सरकारी सचिव मिलेगा। इसके अतिरिक्त एक व्यक्ति को निजी सचिव के रूप में रख सकती हैं। शशी सिंह ने कहा कि उनका जीवन जनता के लिए समर्पित है। जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी ईमानदारी एवं परिश्रम से निभाने का प्रयास करूंगी। सूचना मिलने के बाद समर्थकों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed