{"_id":"6abf7ae84c892dabda02767c","slug":"aligarh-irrigation-dept-employee-caught-taking-rs-6000-bribe-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: घूसखोर कर्मचारी गिरफ्तार, छह हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सिंचाई विभाग का कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: घूसखोर कर्मचारी गिरफ्तार, छह हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सिंचाई विभाग का कर्मचारी
Fri, 02 Oct 2026 03:06 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:06 PM IST
सार
अलीगढ़ में बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई हुई है। सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भूप सिंह को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भूप सिंह इसी वर्ष जून में सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। जीपीएफ की करीब तीन लाख रुपये की धनराशि पाने के लिए वह पिछले करीब तीन महीने से विभागीय कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आशीष माथुर को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी भूप सिंह की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
टीम के अनुसार, भूप सिंह इसी वर्ष जून में सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। जीपीएफ की करीब तीन लाख रुपये की धनराशि पाने के लिए वह पिछले करीब तीन महीने से विभागीय कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन
भूप सिंह ने शिकायत में बताया कि जीपीएफ से संबंधित काम देख रहे कर्मचारी आशीष माथुर ने फाइल आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के बदले रिश्वत की मांग की। एंटी करप्शन की टीम ने कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़े की योजना बनाई। बृहस्पतिवार को भूप सिंह को केमिकल रंगे छह हजार रुपये लेकर विभागीय कार्यालय भेजा गया। जैसे ही कर्मचारी ने रकम ली, टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
एंटी करप्शन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार के मुताबिक आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टीम मामले में विभाग के अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।