फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh in 18 years

18 साल में अलीगढ़: आबादी के साथ बढ़ती चली गई शहर की सुविधाएं,हुई यह तरक्की

Thu, 23 Jan 2025 07:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 07:21 AM IST
सार

2007 में अलीगढ़ शहर की आबादी लगभग 6.69 लाख थी। वर्तमान में शहर की आबादी 13.46 लाख है। 60 वार्ड से शहर में 90 वार्ड हो गए। 19 ग्राम पंचायतें शहर में शामिल हो गई हैं। टेक्नालॉजी का बढ़ा दायरा टेक्नालॉजी का दायरा काफी बढ़ा है। पूरा शहर आई-ट्रिपल सी की निगरानी है।
 

विज्ञापन
Aligarh in 18 years
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

2007 से अमर उजाला के सफर की शुरुआत से अब तक शहर तरक्की की ओर बढ़ता चला गया। आबादी के साथ शहर में सुविधाओं और तकनीक में भी बढ़ोतरी की है। नगर निगम जहां नौ साल पहले 200 से 250 सालाना बजट में शहर का विकास करता था, वहीं अब बजट बढ़कर 900 करोड़ से अधिक हो गई है। इसके अलावा कई और निधि से शहर का विकास कराया गया है।

विज्ञापन


2007 में अलीगढ़ शहर की आबादी लगभग 6.69 लाख थी। वर्तमान में शहर की आबादी 13.46 लाख है। बढ़ती आबादी की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए नई कॉलोनियां तो कई विकसित हो गईं लेकिन नागरिक सुविधाओं में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। कई नई कॉलोनियों में जलापूर्ति, बिजली, सड़क, सुरक्षा आदि सब विकसित की गई। 60 वार्ड से शहर में 90 वार्ड हो गए। 19 ग्राम पंचायतें शहर में शामिल हो गई हैं। टेक्नालॉजी का बढ़ा दायरा टेक्नालॉजी का दायरा काफी बढ़ा है। पूरा शहर आई-ट्रिपल सी की निगरानी है।
विज्ञापन


शहर में स्मार्ट सिटी के एबीडी प्लान के तहत स्मार्ट रोड, पार्क, हैबिटेट सेंटर, सरोवर आदि का निर्माण करा कर शहर को नई ऊंचाइयों पर ले जाया गया है। शहर की बुनियादी सुविधा शिक्षा और अस्पताल के क्षेत्र में भी निगम ने कार्य शुरू कर दिया है। करोड़ों की लागत से पांच स्मार्ट स्कूल और मिनी डायलिसिस व हेल्थ सेंटर का निर्माण कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले आठ-नौ सालों में शहर का विकास तेजी से हुआ है। स्मार्ट सिटी योजना में तहत शहर का करोड़ों रुपये से सड़क, सरोवर, हैबिटेट सेंटर, पार्क, ड्रेनेज सिस्टम आदि का निर्माण कराया गया है। आने वाले दिनों में शहरवासियों को कई सारी और सुविधाएं मिलेंगी। - विनोद कुमार, नगर आयुक्त


शहर के विकास को लेकर लगातार तत्पर हूं। शिक्षा, सड़क, हास्पिटल, पर्यटन और जल निकासी जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक कराए गए कार्यों के अलावा आने वाले साल में शहर में विकास शिखर पर होगा। - प्रशांत सिंघल, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed