फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Husband and sister-in-law filed in bank manager's death, both absconding

अलीगढ़ : बैंक प्रबंधक की मौत में पति और ननद पर मुकदमा दर्ज, दोनों फरार

Wed, 29 Jul 2020 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Husband and sister-in-law filed in bank manager's death, both absconding
ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की मैनेजर कुमुद के आत्महत्या के मामले में सोमवार देर रात पति नवीन उपाध्याय और ननद निधि शर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद से पति और ननद दोनों फरार हैं। हालांकि, मुकदमा दर्ज होने से पूर्व सोमवार की देर शाम पति ने नुमाइश मैदान स्थित श्मशान घाट में शव को मुखाग्नि दी थी।
विज्ञापन

मूल रूप से आगरा के कावेरी बिहार की रहने वाली कुमुद ने 10 साल पहले अलीगढ़ के रहने वाले नवीन उपाध्याय से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में तनाव और गृह क्लेश शुरू हो गया था। रविवार की रात विवाद के बाद मैनेजर ने खुद को फंदे से लटका कर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार की सुबह 9 बजे उनके आत्महत्या करने की बात सामने आई। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि पति ने पहले भी कई बार कुमुद को जान से मारने का प्रयास किया गया था। मृतका की 6 वर्षीय बच्ची को उसके नाना नानी अपने साथ आगरा ले गए हैं।
विज्ञापन

बैंक शाखा सामान्य रूप से खुली, कर्मचारियों में रही चर्चा
ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की नौरंगाबाद शाखा में मंगलवार को सब कुछ सामान्य था। बस कुछ दिन पहले तक यहां मैनेजर रहीं कुमुद नहीं थीं। कर्मचारियों के मुताबिक उनके चेहरे से कहीं भी ऐसा नहीं लगता था कि वह किसी तनाव या अवसाद में हैं। सोमवार को उनकी मौत के बाद बैंक की शाखा बंद रही थी। मंगलवार को शाखा में सामान्य रूप से कामकाज हुआ लेकिन सभी की जुबान पर एक ही चर्चा थी। सभी कर्मचारी कुमुद के सौम्य और शिष्ट व्यवहार के विषय में बातचीत करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलह की वजह लोन था?
बैंक मैनेजर कुमुद की आत्महत्या के मामले में मुख्य वजह उनके पति नवीन उपाध्याय का बैंक से लिए गए लोन को बताया जा रहा है। यह कितनी रकम थी और इसको वापस करने में किस प्रकार की समस्याएं आ रही थीं, इसकी जानकारी अभी पुलिस को नहीं हो सकी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यही वजह रही जिसकी वजह से बैंक मैनेजर ने अपनी जान ले ली या कोई अन्य बात जो अंदर ही अंदर उन्हें तबाह कर रही थी। मायके पक्ष के लोग सुसाइड नोट पर कुु मुद की लिखावट होने की बात को नकार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed