Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Homeopathic College Hostel construction

होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज: 8.19 करोड़ से बन रहा छात्रावास, 75 फीसदी निर्माण पूरा, मई 2027 तक होगा तैयार

Sun, 22 Nov 2026 05:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 22 Nov 2026 05:42 PM IST
सार

होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में छात्रावास बन रहा है। करीब 75 फीसदी काम पूरा हो गया है। मई 2027 तक भवन तैयार होने की उम्मीद है। इसके बाद छात्रों को छात्रावास आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Aligarh Homeopathic College Hostel construction
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के छेरत स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को जल्द परिसर में ही रहने की सुविधा मिलेगी। जवां विकासखंड के छेरत गांव स्थित कॉलेज में 8.19 करोड़ रुपये की लागत से बालक छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी तीन मंजिलें आकार ले चुकी हैं और करीब 75 फीसदी काम पूरा हो गया है। मई 2027 तक भवन तैयार करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


कॉलेज में छात्राओं के लिए बालिका छात्रावास पहले ही बनकर तैयार हो चुका है। अब छात्रों के लिए भी इसी तरह आवासीय सुविधा विकसित की जा रही है। बालक छात्रावास में कमरे, मेस, कॉमन रूम और लाइब्रेरी रूम सहित अन्य जरूरी सुविधाएं होंगी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी संघ लिमिटेड को सौंपी गई है।
विज्ञापन


दूर-दराज के छात्रों को मिलेगी राहत
मेडिकल कॉलेज में दूसरे जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से भी छात्र पढ़ने आते हैं। अभी उन्हें बाहर किराये पर कमरे लेकर रहना पड़ता है। कॉलेज के प्राचार्य राम आशीष यादव ने बताया कि छात्रावास का करीब 75 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है। मई 2027 तक भवन तैयार होने की उम्मीद है। इसके बाद छात्रों को छात्रावास आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed