फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh hardware industry forward : Nitin Agarwal

अलीगढ़ के हार्डवेयर उद्योग को आगे बढ़ाएंगे : नितिन अग्रवाल

Tue, 07 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Aligarh hardware industry forward : Nitin Agarwal
हार्डवेयर उद्योग - फोटो : महीपाल ‌सिंह
 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने सोमवार को एसाइड योजना के तहत जीटी रोड फ ल मंडी के पीछे मॉर्डन इंडस्ट्रियल रिसोर्स सेंटर ‘गोदानी इंफ्राटेक लिमिटेड’ का लोकार्पण किया। उनके साथ विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. रजनीश दुबे, डीएम राजमणि यादव, उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन सलाहकार बृजेश शुक्ला, अपर आयुक्त उद्योग आरके सिंह, संयुक्त निदेशक उद्योग सुधांशु मोहन, जीएम डीआईसी दुष्यंत कुमार मौजूद रहे।  
विज्ञापन

मैरिस रोड स्थित होटल पाम ट्री में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री ने कहा कि अलीगढ़ लाक्स एवं हार्डवेयर का नेचुरल क्लस्टर है। मॉडर्न रिसोर्स सेंटर से अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता एवं क्षमता में हार्डवेयर, आर्टवेयर सहित अन्य इंजीनियरिंग प्रोडक्ट बन पाएंगे।
विज्ञापन

कॉमन फैसिलिटी सेंटर में स्वदेशी मशीनों के साथ-साथ जर्मनी, अमेरिका एवं ताईवान से अंतरराष्ट्रीय स्तर की उच्च गुणवत्ता व क्षमता की मशीनें स्थापित की गई हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 12 लाख हस्तशिल्पियों के लिए पेंशन, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना और प्रधानमंत्री रोजगार योजना के आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ से निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2012-13 में एसाइड योजनांतर्गत शासन के वित्तीय सहयोग से पीपीपी मोड़ पर वर्ष 2012-17 के बीच 49.50 करोड़ की लागत से कुल पांच परियोजनाओं को स्थापित  करने का फैसला हुआ है, जिसमें तीन स्थापित हो चुके हैं। दो को भी जल्द ही स्थापित कराया जाएगा। जिससे निर्यातकों को स्थानीय स्तर पर ही इनवेस्टमेन्ट/ग्रेडिंड कास्टिंग एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्लेटिंग सुविधा मिलेगी। अब उन्हें इस काम के लिए गुजरात नहीं जाना पड़ेगा।
इस मौके पर गोदानी इंफ्राटेक लिमिटेड के संजीव माहेश्वरी, अमन माहेश्वरी, वकुल महेश्वरी और अंकित कुमार राज्यमंत्री और अफसरों कोे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। यहां पर चंद्रशेखर शर्मा, लल्लू सिंह, नेकराम शर्मा, बरौली से सपा प्रत्याशी सुभाष     लोधी, ओपी राठी, पवन  खंडेलवाल, राजीव सिंघल, सूचना उपनिदेशक जहांगीर अहमद, जिलाधिकारी के स्टेनो दुष्यंत कुमार आदि मौजूद रहे।
मथुरा कांड भाजपा की साजिश
अलीगढ़ । प्रदेश के लघु सूक्ष्म उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा है कि भाजपा प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है और मथुरा कांड भाजपा की ही साजिश है। अग्रवाल सोमवार को पाम ट्री होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  सपा सरकार के विकास कार्यों से विपक्षी दल बौखला गए हैं। ऐसे में भाजपा चुनाव से पहले प्रदेश में सरकार की छवि खराब करने के लिए ओछे हथकंडे अपना रही है। उनसे जब यह पूछा गया कि कि मथुरा कांड के प्रदेश के कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव का नाम सामने आ रहा है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केपी मौर्य ने इसका जिक्र किया है तो उन्होेंने कहा कि इस बात को कोई साबित तो करके दिखाए। इस घटना की सीबीआई जांच के बारे में उन्होंने कहा कि वह इस बारे में अपनी ओर से कुछ नहीं कह सकते। यदि सरकार इसकी जरूरत समझेगी तो इसकी सिफारिश भी कर देगी।
मीट एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने को क्लस्टर पर विचार-विमर्श
अलीगढ़। प्रदेश सरकार के दस्तावेजों में अलीगढ़ से लगभग तीन हजार करोड़ रुपये का मीट एक्सपोर्ट हो रहा है। इस एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार एक एसाइड योजना लागू करने पर विचार कर रही है। कुछ प्रमुख उद्यमियों से इस पर बात हो रही है। लघु सूक्ष्म उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा है कि इन यूनिटों के बढ़ते कारोबार को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। जल्द ही इस कारोबार को सरकार और सपोर्ट करेगी। बदबू, गंदगी, नालियों में खून बहने और अलीगढ़ के प्रदूषण को खराब करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन समय-समय पर कार्रवाई कर रहा है। एक्सपोर्ट यूनिटों को अपडेट कराया जाएगा।

तीसरी बड़ी योजना है ‘गोदानी इंफ्राटेक लिमिटेड’
अलीगढ़। शहर की प्रमुख ऑटोमोबाइल फर्म विनीत ऑटोमोबाइल्स के मालिक अमन माहेश्वरी ने संजीव माहेश्वरी, वकुल माहेश्वरी और अंकित कुमार के साथ मिल कर लगभग डेढ़ साल पहले एसाइड योजना लाने की योजना बनाई थी। जीटी रोड फल मंडी के पास 4000 गज में सोमवार को चालू हुई नई फर्म इसी मेहनत का नतीजा है। 12.50 करोड़ की लागत से तैयार हुई इस यूनिट में फेरस और नॉन फेरस सभी तरह के आइटम की डाईकास्टिंग होगी जिसमें मोम का प्रयोग होगा। अभी तक अलीगढ़ में मिट्टी की मदद से डाई बनती है। अमन माहेश्वरी ने बताया कि यहां पर अत्याधुनिक कास्टिंग की सभी सुविधाएं मिलेंगी। मेटल टेस्टिंग लैब, स्पेट्रो मशीन, सीएनसी, यूटीएन सहित कई मशीनों का सेट है। उद्यमी इन अत्याधुनिक मशीनाें का लाभ उठा कर वजनी से वजनी डाई एक ही फ्रेम में बनवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed