फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Groupism from factionalism ... now SP changed district spokesperson

अलीगढ़ : गुटबाजी से ग्रुपबाजी ... अब सपा ने जिला प्रवक्ता बदला

Mon, 25 Oct 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Groupism from factionalism ... now SP changed district spokesperson
आशीष निगम, अलीगढ़।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी में गुटबाजी पूरी तरह से हावी हो गई है। जिला कमेटी में जिलाध्यक्ष गिरीश यादव अपनी टीम के साथ एक तरफ हो गए हैं और महासचिव मुकेश माहेश्वरी व जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय सहित अन्य नेताओं का गुट दूसरी तरफ है। दोनों तरफ से लगातार सियासत के दांव पेच जारी हैं। गिरीश यादव टीम बदलना चाहते हैं तो टीम जिलाध्यक्ष बदलने में लगी है।
महानगर कमेटी के कुछ नेता भी इस उठापटक में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने रविवार को जिला प्रवक्ता पद पर तैनात जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय को हटा कर राजेश सैनी की नियुक्ति कर दी। राजेश सैनी कई वर्षों से सपा में सक्रिय हैं, लेकिन वह पूर्व में भाजपा के प्रवक्ता रह चुके हैं, जब भाजपा में रघुराज सिंह जिलाध्यक्ष हुआ करते थे।
विज्ञापन

पार्टी में गुटबाजी का आलम ये है कि ब्राह्मण चेहरा बन कर उभर रहे रत्नाकर पांडेय को लगातार निशाने पर लिया जा रहा था और अब उनको एक पद से मुक्त कर दिया गया है। एक तरफ पार्टी ब्राह्मण सम्मेलन से ब्राह्मणों को अपने खेमे में लाने में पूरी ताकत झोंक रही है तो वहीं ब्राह्मण पदाधिकारियों को यहां काम करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पीछे की वजह अतरौली विधानसभा की दावेदारी को माना जा रहा है, जहां से जिलाध्यक्ष गिरीश यादव खुद टिकट के दावेदार हैं और पूर्व विधायक वीरेश यादव भी मैदान में हैं। रत्नाकर पांडेय की ओर से वीरेश यादव के समर्थन में ब्राह्मण सम्मेलन कराए जाने के बाद से ही जिलाध्यक्ष उनसे खफा थे, जिसका नतीजा ये रहा कि उनको एक पद से हटा दिया गया। ऐसा नहीं कि प्रदेश नेतृत्व को इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन वहां से भी इस संबंध में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
अभी कुछ दिन पूर्व ही पार्टी के सोशल मीडिया ग्रुप से जिलाध्यक्ष को हटा दिया गया था। ये ग्रुप महानगर महासचिव मनोज यादव ने बनाया था। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने अपना अलग ग्रुप बना दिया। इस ग्रुप के माध्यम से पार्टी मीडिया को अपने कार्यक्रमों की जानकारी देती थी। इससे कुछ दिन पूर्व सपा के निजी मीडिया ग्रुप से महानगर महासचिव मनोज यादव और जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय को हटा दिया गया था।
ये ग्रुप जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के एडमिन में था। इस तरह से पार्टी में लगातार अंदरखाने गुटबाजी बढ़ती जा रही है। जिससे पार्टी का संगठन उस तरह से मजबूत नहीं हो पा रहा है, जैसा विधानसभा चुनाव से पहले होना चाहिए था। आरोप प्रत्यारोप का दौर यहीं खत्म नहीं हो रहा है। एक व्हाटस चैटिंग भी इन दिनों चर्चा में है। जिलास्तरीय पदाधिकारी से जुड़ी इस चैटिंग से भी पार्टी की गुटबाजी सामने आ रही है।
- पार्टी में गुटबाजी नहीं है। जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय बरौली विधानसभा के प्रभारी भी हैं। विधानसभा चुनाव के कारण उनकी व्यस्तता बढ़ गई है। इसलिए कामकाज बांटने के लिए जिला प्रवक्ता पद पर राजेश सैनी को नियुक्त किया है।

सैनी पूर्व में भी सपा के मीडिया प्रभारी रह चुके हैं। अगर किसी पदाधिकारी को परेशानी है तो मैं बात करने के लिए तैयार हूं। पार्टी का उद्देश्य विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत सरकार बनाना है। इसके लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। मुझसे अगर किसी को कोई ठेस पहुंची हो तो मैं उन शिकायतों को दूर करना चाहता हूं। - गिरीश यादव, जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed