{"_id":"623630b18888cb1fb911f964","slug":"aligarh-four-killed-in-accidents-aligarh-news-ali2873966132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : दुर्घटनाओं में चार की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : दुर्घटनाओं में चार की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुईं दुर्घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई। इनमें से तीन के शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है, जबकि चौथे के शव का परिवार ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। पहली दुर्घटना सासनी गेट क्षेत्र में आगरा रोड पर बृहस्पतिवार देर रात हुई।
यहां साकेत विहार का 25 वर्षीय देवेश अपने रिश्ते के भाई संग बाइक से किसी काम से आगरा रोड पर गया था। तभी कार की चपेट में आकर दोनों जख्मी हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां देवेश की मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना बृहस्पतिवार देर रात गांधीपार्क क्षेत्र में हाईवे पर हुई, जहां बस्ती जनपद के पैकोलिया के 55 वर्षीय सतीराम बाइक से अपने घर जा रहे थे।
वे रोहतक में निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वहां से होली पर घर जा रहे थे। तभी दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। खबर पर पुलिस ने शव अस्पताल में रखवाया। शुक्रवार को परिजन यहां पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव साथ ले गए।
विज्ञापन
तीसरी दुर्घटना बन्नादेवी थाना क्षेत्र के जीटी रोड सारसौल के पास शुक्रवार को हुई। यहां दोस्त से होली मिलकर लौट रहे बाइक सवार गूलर रोड निवासी 55 वर्षीय मोबाइल विक्रेता राजेश कुमार शर्मा को कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में जख्मी होने पर उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया।
उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार में पत्नी व तीन बच्चे बिलखते रह गए। चौथी दुर्घटना कोतवाली में हड्डी गोदाम इलाके में हुई। जहां मुल्लन का 5 वर्षीय बेटा शोबी घर के बाहर खेलते समय बाइक की चपेट में आ गया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव साथ ले गए।
गृहक्लेश में पीया ज्वलनशील पदार्थ
महानगर के देहलीगेट क्षेत्र के मोहल्ला नगला महताब में शुक्रवार को घरेलू कलह में युवती ने घर में रखा ज्वलनशील पदार्थ का पी लिया। गंभीर हालात में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भरती कराया, जहां से शनिवार को उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। बताया गया है कि किसी बात से खफा होने पर युवती ने ज्वलनशील पदार्थ पी लिया।