फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: First prize to Anju Devi of Bijauli on Arhar cultivation

अलीगढ़ : अरहर की खेती पर बिजौली की अंजू देवी को प्रथम पुरस्कार

Fri, 24 Dec 2021 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: First prize to Anju Devi of Bijauli on Arhar cultivation
पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह के जन्मदिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में किसानों का सम्मान किया गया। इनमें अलीगढ़ के तीन किसान शामिल रहे। इनमें अरहर की खेती करने वाली गांव छौगवां बिजौली निवासी अंजू देवी को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये मिले।
विज्ञापन

राई सरसों की खेती करने वाले ग्राम बरौठा धनीपुर निवासी अनिरुद्ध उपाध्याय व अरहर की खेती करने वाले गांव पहाड़ीपुर निवासी रूप सिंह को तृतीय पुरस्कार के रूप में 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। पराली के कुशल प्रबंधन के मामले में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जेेेे एवं उप कृषि निदेशक यशराज को भी सम्मानित किया गया। इधर जिलास्तर पर क्वारसी फार्म हाउस में भी किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

क्वारसी फार्म में आयोजित किसान दिवस व गोष्ठी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कृषि से 32, पशुपालन से 20, उद्यान से 12 और गन्ना क्षेत्र में बेहतर उपज के लिए कुल 90 किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी रामप्रवेश, जिला उद्यान अधिकारी धीरेंद्र सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य एजाज अहमद नकवी, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी निधि राठौर समेत अन्य अधिकारी, प्रगतिशील कृषक एवं कृषि वैज्ञानिक उपस्थित रहे। कार्यक्त्रस्म का संचालन जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल द्वारा किया गया।
इन किसानों का जिलास्तर पर हुआ सम्मान
सरसों के क्षेत्र में सहसवीर सिंह को प्रथम, राजकुमार द्वितीय, गेहूं के क्षेत्र में ध्यानपाल सिंह को प्रथम एवं योगेंद्र सिंह को द्वितीय, धान के क्षेत्र में सतवीर सिंह को प्रथम, रामकुमार को द्वितीय, अरहर के क्षेत्र में शांति देवी प्रथम, रिसाल सिंह द्वितीय, उद्यान विभाग द्वारा मसाला, शाक भाजी, आलू एवं फल उत्पादन के लिए योगेश कुमार, श्रीपाल सिंह, सतीश चंद्र, प्रसून कुमार एवं शहद उत्पादन के लिए सरोज देवी को प्रथम पुरस्कार और राधेश्याम, सुखवीर सिंह, मोहन सिंह, बिजेंद्र पाल सिंह एवं माया देवी को द्वितीय पुरस्कार दिया।

मत्स्य विभाग द्वारा सुशील कुमार व प्रताप सिंह को प्रथम एवं प्रताप सिंह व जवाहर लाल को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार स्वरूप किसानों को 7000 रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार स्वरूप 5000 रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विकास खण्ड से 5-5 प्रगतिशील किसानों को भी 2000-2000 रुपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed