फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Fare in roadways buses increased by four rupees on Agra, three on Mathura route

अलीगढ़ : आगरा पर चार, मथुरा मार्ग पर तीन रुपये बढ़ा रोडवेज बसों में किराया

Fri, 29 Apr 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Fare in roadways buses increased by four rupees on Agra, three on Mathura route
शहर के अंदर यातायात व्यवस्था सुचारु करने के उद्देश्य से आगरा-मथुरा की बसों के किलोमीटर बढ़ने का बोझ सीधे यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला है। बाईपास को शामिल करने से नए रूट में छह किलोमीटर का सफर बढ़ गया है। ऐसे में परिवहन निगम ने आगरा की यात्रा पर चार और मथुरा-हाथरस की यात्रा पर तीन रुपये किराये में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन

अब आगरा रूट पर यात्रियों को अलीगढ़ से सासनी तक 29 की जगह 32 रुपये, हाथरस तक 41 की जगह 44 रुपये, सादाबाद तक 53 की जगह 56 रुपये, खंदौली तक 83 की जगह 86 और आगरा तक 105 की जगह 109 रुपये किराया चुकाना होगा।
विज्ञापन

नई दरें बृहस्पतिवार से लागू कर दी गई हैं। मथुरा तक 73 की जगह अब यात्रियों को 76 रुपये देने होंगे। इस मार्ग के ठहराव स्थल अहमदपुर, शिवदान सिंह कॉलेज, घंटर बाग, हस्तपुर, इगलास, बेसवां मोड़, साथिनी, राया तक के किराये में तीन रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आगरा-मथुरा दोनों मार्गों पर बाईपास से निकलने के कारण बसों के रूट में छह किलोमीटर की वृद्धि हो गई है। ऐसे में हाथरस-मथुरा की यात्रा के लिए यात्रियों को तीन रुपये और आगरा की यात्रा के लिए चार रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। नया किराया बसों में लागू कर दिया गया है।
- मो. परवेज खान, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed