फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh exhibition started

Aligarh Mahotsav: कलर्स ऑफ इंडिया से शुरू हुई अलीगढ़ नुमाइश, आज प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण करेंगे उद्घाटन

Sun, 02 Feb 2025 10:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 10:51 AM IST
सार

दरबार हॉल में पुस्तक प्रदर्शनी और शहीदों के स्मारक आदि को तैयार कर दिया गया। इसके साथ ही कृष्णांजलि नाट्यशाला में भी आयोजन शुरू हो गए।

विज्ञापन
Aligarh exhibition started
कृष्णांजलि नाट्यशाला में महाकुंभ पर आधारित नृत्य प्रस्तुत करतीं युवतियां - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ नुमाइश-2025 की शुरुआत 1 फरवरी से हो गई। लोगों ने नुमाइश पहुंचकर खान-पान और झूले का आनंद लिया। 28 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन का उद्घाटन 2 फरवरी को अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण करेंगे।

विज्ञापन


प्रदर्शनी का उद्घाटन मित्तल गेट पर फीता काटकर और शांति के प्रतीक कबूतरों को उड़ा कर किया जाएगा। दरबार हॉल में पुस्तक प्रदर्शनी और शहीदों के स्मारक आदि को तैयार कर दिया गया। इसके साथ ही कृष्णांजलि नाट्यशाला में भी आयोजन शुरू हो गए।
विज्ञापन


नुमाइश में आज होगी राजस्थानी फोक
कृष्णांजलि मंच पर दोपहर 1.30 बजे से राजस्थानी फोक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें जयपुर और अलवर के कलाकार भाग लेंगे। इसके साथ ही रात को 8.30 बजे ब्रज सांस्कृतिक लोक नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलर्स ऑफ इंडिया कार्यक्रम
कृष्णांजलि मंच पर सजी सुरों की महफिल
नुमाइश के कृष्णांजलि मंच पर 1 फरवरी की दोपहर को कलर्स ऑफ इंडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अपने नृत्य और गायन की प्रस्तुति की। इसके बाद शाम को विशाल इवेंट ग्रुप द्वारा गायन व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहीं। विशाल नारायण शर्मा ने पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा गाकर समां बांध दिया। मौके पर डॉ. तन्मय शेखर शंभू, केएन सिंह, संगीतकार शाहिद शेख, योगेंद्र सिंह पंकज, अजय बृजवासी, श्याम सुंदर सिंह श्याम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed