फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Etah district tops in revenue collection, Hathras laggard

अलीगढ़ : राजस्व वसूली में एटा जिला अव्वल, हाथरस फिसड्डी

Sun, 27 Mar 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Etah district tops in revenue collection, Hathras laggard
अलीगढ़ मंडल में परिवहन विभाग को दिए गए राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य में एटा जिला अव्वल रहा, अलीगढ़ दूसरे और कासगंज तीसरे स्थान पर है। हाथरस जिला फिसड्डी रहा। अलीगढ़, एटा, हाथरस व कासगंज परिवहन विभाग को अलग-अलग राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

अलीगढ़ को 186 करोड़, एटा को 57 करोड़, हाथरस को 51 करोड़ और कासगंज को 32 करोड़ रुपये का लक्ष्य राजस्व प्राप्ति के लिए दिया गया था, जिसमें एटा ने 55.76 फीसदी राजस्व प्राप्ति कर प्रदेश में 24वां स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर अलीगढ़ ने 50.99 फीसदी लक्ष्य हासिल कर प्रदेश में 48वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

तीसरे नंबर पर कासगंज ने 46.83 फीसदी लक्ष्य हासिल कर प्रदेश में 66वां स्थान प्राप्त किया है। हाथरस ने 43 फीसदी राजस्व प्राप्त कर 70वां स्थान प्राप्त किया है। अलीगढ़ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रंजीत सिंह ने बताया कि यह आंकड़े प्रतिदिन राजस्व वसूली के साथ घटते-बढ़ते रहते हैं। अगले हफ्ते में यह आंकड़े फिर बदलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजस्व वसूली में मंडल के अंदर एटा अव्वलए हाथरस सबसे फिसड्डी। परिवहन विभाग के अंदर राजस्व वसूली में इन दिनों एटा सबसे आगे चल रहा है। 55ण्76 प्रतिशत राजस्व वसूली कर एटा 24वें स्थान पर है। अलीगढ़ 48वें स्थान पर है। कासगंज 66 और हाथरस 70वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed