फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Elderly's fingers were blown off due to bursting of crackers

अलीगढ़ : पटाखा फटने से बुजुर्ग की उंगलियां उड़ीं

Sat, 06 Nov 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Elderly's fingers were blown off due to bursting of crackers
दीपावली में आतिशबाजी से घायल मिशिका सिंह निवासी विनय नगर को गांधी आई हॉस्पीटल में देखते डॉ. मधूप ? - फोटो : CITY OFFICE
हाथ में पटाखा फटने से अकराबाद थाना क्षेत्र के नानऊ गांव निवासी बुजुर्ग की तीन उंगलियां उड़ गईं। बुरी तरह घायल बुुजुर्ग को अकराबाद सीएचसी से मलखान सिंह जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। गांधी नेत्र चिकित्सालय में बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त 6 बच्चों की आंखों का ऑपरेशन हुआ है। दो और गंभीर मरीज भर्ती हैं, जिनका ऑपरेशन करना पड़ सकता है। पटाखे से घायल 24 से अधिक लोग विभिन्न अस्पतालों में उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन

नानऊ गांव निवासी 70 वर्षीय शंकरपाल सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह शुक्रवार सुबह घर के बाहर पटाखे छोड़ रहे थे। इसी क्रम में एक बम उनके हाथ में फट गया, जिससे तीन उंगलियां उड़ गईं। नेत्रपाल सिंह को उपचार के लिए अकराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद मलखान सिंह जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जख्मी हाथ लेकर एंबुलेंस से पहुंचे शंकरपाल सिंह का उपचार शुरू कर दिया गया है। शंकरपाल सिंह के पुत्र विपिन कुमार ने बताया कि उनके पिता प्रत्येक दीपावली में पटाखे छोड़ते हैं। कभी दुर्घटना नहीं हुई। इस बार पता नहीं कैसे दुर्घटना हो गई। रामघाट रोड स्थित गांधी नेत्र चिकित्सालय में पटाखा फटने से जख्मी 19 लोग उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से जख्मी छह बच्चों की आंख का ऑपरेशन करना पड़ा है। आगरा के बरहन निवासी रविंद्र कुमार (19) और हाथरस के बसौली निवासी 17 वर्षीय कबीर अस्पताल में भर्ती हैं। गांधी नेत्र चिकित्सालय के अधीक्षक मधुप लहरी ने बताया कि कुल 19 लोग उपचार के लिए आए थे, जिसमें से 8 लोग भर्ती हैं। बाकी को उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।

ज्ञानसरोवर निवासी जिला उद्योग केंद्र के कर्मचारी शैलेंद्र सिंह का पंजा बुरी तरह झुलस गया है। वह उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल में पहुंचे। मलखान सिंह जिला अस्पताल से दो लोगों को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जेएन मेडिकल कॉलेज में दो लोग भर्ती हैं।

दीपावली में आतिशबाजी से घायल भूपेंद्र निवासी सिकंदराराऊ को गांधी आई हॉस्पीटल में उपचार कराता। स

दीपावली में आतिशबाजी से घायल भूपेंद्र निवासी सिकंदराराऊ को गांधी आई हॉस्पीटल में उपचार कराता। स- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed