{"_id":"61cdffbd7906e77c6b7a977b","slug":"aligarh-detained-congressmen-who-came-to-show-black-flags-aligarh-news-ali2819122106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : काले झंडे दिखाने आए कांग्रेसियों को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : काले झंडे दिखाने आए कांग्रेसियों को लिया हिरासत में
विज्ञापन
क्वार्सी चौराहे के पास केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह का विरोध करने जाते कांग्रेस जिलाध्यक्ष संत?
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित शाह को काले झंडे दिखाने के लिए तालानगरी की रैली में जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने पीएसी के पास रोक लिया। यहां बसों में बैठाकर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को महारानी अहिल्याबाई होल्कर जिला स्टेडियम में बनाई गई अस्थायी जेल भेजा गया।
दोपहर 12 बजे कांग्रेसी दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के गेट पर इकट्ठा हुए। रेखा शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं शामिल हुईं। इसके बाद जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह जादौन के नेतृत्व में कांग्रेसी एक हाथ में पार्टी का झंडा तो दूसरे हाथ में काला झंडा लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए तालानगरी की तरफ बढ़ने लगे।
इस दौरान कांग्रेसी नेता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त कर जेल में डालने की आवाज बुलंद कर रहे थे। साथ ही अमित शाह वापस जाओ के नारे लगा रहे थे। पीएसी के पास पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। सभी को बस में बैठाकर स्टेडियम में बनाई गई अस्थायी जेल भेजा गया। यहां कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि महिलाओं को पानी और शौचालय तक उपलब्ध नहीं हो सका।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष संतोष सिंह जादौन ने कहा कि पूरा देश जानता है कि लखीमपुर खीरी में बेकसूर किसानों की हत्या जीप से कुचलकर कर दी गई। एसआईटी की जांच में दोषी पाए गए टेनी मिश्रा को तुरंत जेल में डालना चाहिए। अगर किसानों को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेसी सड़कों पर आंदोलन करते रहेंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन बसी, शेर पाल सिंह सविता, ठाकुर आनंदपाल सिंह, विनोद पांडेय, ठाकुर सोमवीर सिंह, अमित सिंह, रेखा शर्मा, अनीता करोतिया आदि मौजूद रहे।