{"_id":"61a6d0a905e34f4a882b2314","slug":"aligarh-demand-for-pm-s-intervention-in-amu-degree-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : एएमयू डिग्री विवाद में पीएम के हस्तक्षेप की मांग, शोधार्थी ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : एएमयू डिग्री विवाद में पीएम के हस्तक्षेप की मांग, शोधार्थी ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी
Wed, 01 Dec 2021 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Dec 2021 07:02 AM IST
विज्ञापन
दानिश रहीम
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू पीएचडी स्कॉलर ने पीएम को पत्र लिखकर उस मामले में दखल देने की मांग की है, जिसमें यूनिवर्सिटी ने उन्हें मीडिया में पीएम की तारीफ करने के लिए पीएचडी की डिग्री लौटाने को कहा था।
विज्ञापन
एएनआई के अनुसार शोधछात्र दानिश रहीम का कहना है कि एएमयू चाहता है कि मैं लिंग्विस्टिक्स की डिग्री लौटाऊं और एलएएमएम (लैंग्वेज ऑफ एडवरटाइजिंग मीडिया इन मार्केटिंग) की डिग्री लूं। दानिश का आरोप है कि मेरे साथ ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि मैंने पीएम की तारीफ की।
विज्ञापन
दूसरी ओर एएमयू का कहना है कि शोधार्थी को अनजाने में दूसरे विषय की पीएचडी डिग्री दे दी। पांच साल गुजरने के बाद पीएचडी धारक को बताया गया कि भाषा विज्ञान में उसे जो डिग्री दी गई है, उसकी जगह पीएचडी इन एलएएमएम (लैंग्वेज ऑफ एडवरटाइजिंग मीडिया इन मार्केटिंग) होना चाहिए, क्योंकि उसे अनजाने में भाषा विज्ञान में पीएचडी की डिग्री दी गई है। एएमयू इंतजामिया ने इसकी वजह टाइपिंग में गलती होना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के फैसले से नाराज डॉ. दानिश रहीम ने उच्च न्यायालय की शरण ली है, जहां इस मामले में सुनवाई सात दिसंबर को है। डॉ. दानिश का कहना है कि उनके साथ यूनिवर्सिटी ने जो छल किया है, वह काफी डरावना और परेशान करने वाला है। डॉ. दानिश ने बताया कि 27 अक्तूबर 2016 को उन्होंने भाषा विज्ञान विभाग में शोधार्थी के रूप में दाखिला लिया था। पीएचडी अवार्ड 9 मार्च 2021 को हुई। उन्होंने बताया कि उनकी सुपरवाइजर डॉ. सादिया हुसैन हसन थीं। पीएचडी का विषय ‘न्यूज टॉक : इन्वेस्टिंग द लैंग्वेज ऑफ हिंदी-उर्दू न्यूज मीडिया’ था।
डॉ. दानिश के मुताबिक, पांच साल बाद यूनिवर्सिटी के को-ऑर्डिनेटर मुजीब उल्ला जुबैरी की ओर से 4 अगस्त 2021 को मुझे व डॉ. मारिया नईम को नोटिस जारी करके बताया गया कि अनजाने में भाषा विज्ञान में पीएचडी की डिग्री दी गई है, जबकि एलएएमएम में पीएचडी की डिग्री दी जानी चाहिए थी। इसलिए अब भाषा विज्ञान की पीएचडी की डिग्री की जगह उनको एलएएमएम में डिग्री दी जाएगी। पूर्व में दी गई पीएचडी डिग्री कंट्रोलर ऑफिस में जमा कर दें।
इस संबंध में एएमयू जनसंपर्क कार्यालय के मेंबर इंचार्ज प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि दानिश ने एलएएमएम में एमए किया था। भाषा विज्ञान विभाग ही एलएएमएम में पीएचडी कराता है। ऐसे में उसका पीएचडी में प्रवेश भी एलएएमएम में हुआ था। लेकिन टाइपिंग गलती के चलते पीएचडी इन एलएएमएम की जगह पीएचडी इन भाषा विज्ञान हो गया है।