फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Crushing session in Satha Sugar Mill will start from December 24

अलीगढ़: 24 दिसंबर से शुरू होगा साथा चीनी मिल में पेराई सत्र

Thu, 23 Dec 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Crushing session in Satha Sugar Mill will start from December 24
जिले की एकमात्र साथा चीनी मिल में बहुप्रतीक्षित पेराई सत्र 24 दिसंबर से आरंभ हो जाएगा। बॉयलर की पूजा हो गई है। चीनी मिल के स्टेशनों का ट्रायल भी शुरू हो गया है। अब विधिवत पूजा-अर्चना कर पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

जर्जर होने के चलते गन्ना किसानों के लिए अभिशाप बनी साथा चीनी मिल में मेंटीनेंस काम समय से पूरा न हो पाने के कारण पेराई सत्र 2021-22 करीब एक महीने लेट हो चुका है। तमाम प्रयासों के बाद आखिरकार मिल संचालन के लिए तैयार हो गई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि 1250 क्विंटल गन्ना पेराई क्षमता वाली मिल जर्जर अवस्था के चलते कई सालों से अभिशाप बनी हुई है। इसके चलते मिल को जिले के गन्ने के रकबे 4500 हेक्टेयर में से मात्र 950 हेक्टेयर क्षेत्र का गन्ना पेराई के लिए मिलता है। शेष गन्ना बुलंदशहर की साबितगढ़ समेत अन्य मिलों को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. सुभाष यादव ने बताया कि मिल में बॉयलर की पूजा हो चुकी है। स्टेशनों का ट्रायल चल रहा है। चीनी मिल प्रधान प्रबंधक ने बताया है कि 24 दिसंबर को पूजा के उपरांत मिल में पेराई कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed