{"_id":"5dded6858ebc3e54af1ed116","slug":"aligarh-crime-news-aligarh-news-ali219938229","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में परिजनों का कार सवार लोगों से हुआ विवाद, घायल किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में परिजनों का कार सवार लोगों से हुआ विवाद, घायल किसान की मौत
विज्ञापन
युवक की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : GANGIRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की जुताई कराने के दौरान रोटावेटर से घायल हुए किसान की जान दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चली गई। उपचार के लिए अलीगढ़ लाते समय रास्ते में किसान के परिजनों का कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसी झगड़े में हुए विलंब के कारण किसान को समय पर उपचार नहीं मिल पाया और उसकी मौत हो गई। इस पर गुस्साए परिजनों ने किसान के शव को एसएसपी आवास पर लाकर हंगामा व प्रदर्शन किया। झगड़े के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद ही परिजन शांत हुए।
रमन सिंह यादव (30) पुत्र राजवीर सिंह यादव निवासी लहरा सलेमपुर दादों बुधवार को अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई करवा रहा था। ट्रैक्टर को चालक चला रहा था और रमन सिंह रोटावेटर पर खड़ा हुआ था। उसका पैर रोटावेटर में आकर कट गया। परिजन रमन को लेकर अलीगढ़ उपचार के लिए पिकअप गाड़ी से आ रहे थे। पाली चौराहे पर उनकी पिकअप गाड़ी एक ईको कार से टकरा गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन रमन सिंह के परिवार वाले रुके नहीं। दूसरी ओर पिकअप सवार लोगों ने रमन सिंह की गाड़ी का पीछा किया।
अतरौली में अपने कुछ परिचितों को फोन पर सूचित कर दिया। परिचितों ने पिकअप को अतरौली के छर्रा रोड के पास रोक लिया। दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। रमन सिंह के चाचा जयवीर सिंह, जो कि अमीन हैं, उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को पिकअप में डाल लिया। अलीगढ़ की ओर चलने लगे। इस पर ईको गाड़ी वालों ने पुलिस को सूचना दे दी कि कुछ असलाहधारी लोग उनके साथी का अपहरण करके अलीगढ़ की ओर भाग रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर हरदुआगंज पुलिस ने पिकअप को थाने के पास रोक लिया। पीछे से ईको कार सवार भी आ गए। रमन सिंह के परिवार ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने घायल को देखते हुए इनको जाने दिया। जयवीर सिंह को रोक लिया। लेकिन रमन सिंह को इलाज मिलने में बहुत देर हो चुकी थी और हरदुआगंज में एक चिकित्सक के देखने पर पता चला कि रमन सिंह की मौत हो चुकी है। इस पर गुस्साए परिजन रमन सिंह का शव लेकर एसएसपी के आवास पर पहुंचे और हंगामा करने लगे।
परिजनों की मांग थी कि रमन सिंह को उपचार में देरी करने के लिए ईको कार सवार ही जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। परिजनों ने ईको कार सवारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने रमन सिंह के परिवार के साथ मारपीट और लूटपाट भी की है। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया और कहा कि वह लिखित में शिकायत दें। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद ही परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
एक व्यक्ति के अपहरण की सूचना मिली थी, जिस पर पिकअप गाड़ी को रुकवाया गया, लेकिन मामला कुछ और ही निकला। इस प्रकरण में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी’
पंकज श्रीवास्तव, सीओ अतरौली