{"_id":"5e260a558ebc3e4b1b5cc92b","slug":"aligarh-crime-aligarh-news-ali2245799137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी महिला को चाकू से गोदा, शरीर पर किए 14 वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी महिला को चाकू से गोदा, शरीर पर किए 14 वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वार्सी थाना क्षेत्र के चंदनिया में सोमवार को एक युवक ने अपने ही पड़ोस की महिला को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से गायब है जिसमें इसी महिला का हाथ है। घायल महिला को पहले दीनदयाल और इसके बाद एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
37 वर्षीय नीलम पत्नी सोनू निवासी चंदनिया क्वार्सी दोपहर घर में अपनी बेटी राधा के साथ दिन के काम निपटा रही थी। इसी वक्त पड़ोसी गजेंद्र घर में घुसा और बदतमीजी शुरू कर दी। गजेंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले कई दिनों से गायब है। उसके गायब होने में नीलम का हाथ है। नशे में धुत गजेंद्र ने नीलम के शरीर पर 14 चाकू मारे।
बीचबचाव करने आई नीलम की बेटी राधा के हाथ में भी चाकू के कई निशान है। घायल नीलम को पहले दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बाद में गंभीर हालात को देखते हुए उसे एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गजेंद्र की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी जा रही है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।