फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three minor tears women clothes, Aligarh, UP

यूपी: स्कूटी सवार तीन किशोरों ने किशोरी के फाड़े कपड़े

Sat, 24 Aug 2019 03:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2019 03:14 AM IST
विज्ञापन
Three minor tears women clothes, Aligarh, UP
युवती (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला किला में स्थित मजार के बाहर एक किशोरी को स्कूटी सवार तीन किशोरों ने खींच लिया। किशोरी के कपड़े फाड़ दिए। किशोरी और उसकी मां ने साहस कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले दो आरोपी फरार हो गए। एक को पुलिस नगला पटवारी चौकी पर ले गई। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को बिना कार्रवाई किए चौकी से ही छोड़ दिया। किशोरी की मां ने शुक्रवार को एसपी क्राइम से मामले की शिकायत की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गोरखपुर: चेकिंग के बहाने फर्जी पुलिस वालों ने लूट लिए महिला के गहने
विज्ञापन


क्वार्सी इलाके की महिला ने बताया कि वह अपनी तीन बेटियों के साथ मजार पर चादर चढ़ाने गई थी। मजार से बाहर निकलते समय एक स्कूटी पर सामने से आए तीन शोहदों ने 15 वर्षीय बेटी को खींच लिया। उसे घसीटते हुए ले गए। कपड़े फाड़ दिए। साथ ही उसके साथ छेड़खानी भी कर दी। साहस दिखाकर शोहदों को पकड़ लिया। पुलिस को इस बात की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले ही दो आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। जबकि एक को भागते समय फिर से पकड़ लिया। पटवारी नगला चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी पर आरोपी के खिलाफ तहरीर देने पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया।

रात के समय आरोपी को चौकी से ही छोड़ दिया गया है। इस मामले में दरोगा से बात की तो उन्होंने चौकी से टरका दिया। बाद में रात के समय ही पुलिस घर पर आई और आरोपियों से समझौता करने का दबाव बनाने लगी। एसपी क्राइम ने क्वार्सी थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed